29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonam Raghuvanshi Surrenders: सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने सरेंडर कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करते हुए सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का वक्त दिया था।
2 min read
Google source verification
Sonam Raghuvanshi Surrenders

Sonam Raghuvanshi Surrenders, फाइल फोटो (source-patrika file)

Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Raghuvanshi Surrenders: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने बुधवार को शिलॉन्ग में सेशन कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद सोनम रघुवंशी को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का वक्त दिया था और अब सोनम रघुवंशी ने सरेंडर कर दिया है। सोनम रघुवंशी के सरेंडर करने के बाद राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कानून व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए सोनम को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

इससे पहले बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका देते हुए उसकी जमानत रद्द (Sonam Raghuvanshi bail cancelled) कर दी थी। तब सर्वोच्च न्यायालय ने उसे तीन सप्ताह के भीतर पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। हालांकि,अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि छह महीने के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम नई जमानत याचिका दायर कर सकती है। इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी भावुक हो गई थी और उन्होंने इसे न्याय की पहली जीत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया था।

हनीमून पर हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। 24 मई को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू हुई और सर्चिंग के दौरान 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। सोनम लापता थी जिसके कारण उसकी सर्चिंग जारी रही लेकिन 9 जून को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मिली। शिलांग पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने सोनम सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।