29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: ‘शादी करेगी कि नहीं…’ 485 किमी. सफर करके पलक के रूम पहुंचा मयंक, खत्म कर दी पूरी कहानी

Murder of a bank employee: बैंककर्मी पलक केशव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मयंक शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Murder of a bank employee: पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo Source - Patrika)

Murder of a bank employee: पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo Source - Patrika)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक केशव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पलक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मयंक शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में मयंक ने पलक के शादी नहीं करने की बात बताई है। इसी बात से नाराज होकर गला घोंट कर हत्या करने की बात कबूली है। बाद में उसने हत्या को घटना में बदलने का प्रयास किया। हालांकि उसकी कहानी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

5 सालों से रिलेशन में थे पलक और मयंक

पुलिस ने इस बात का खुलासा भी किया है कि मयंक और पलक 5 सालों से एक-दूसरे से संपर्क में थे। मयंक लंबे समय से पलक से शादी करना चाहता था लेकिन पलक बार-बार इंकार कर रही थी। इस बात से मयंक काफी नाराज था। नाराजगी के चलते मयंक 485 किमी. दूर दतिया से इंदौर पहुंचा। दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद मयंक ने पलक का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मयंक ने पलक की हत्या करने के बाद पूरी घटना को हादसे की शक्ल देने का प्लान बनाया क्योंकि वो पुलिस की गिरफ्तारी से डर रहा था। उसने पलक के कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया और फरार हो गया। पुलिस को कमरे की जांच के दौरान किचन का गैस बर्नर खुला मिला और सिर पर चोट के निशान भी पाए गए। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। अब पुलिस आरोपी मयंक को दतिया से इंदौर लेकर पहुंच चुकी है और उससे पूछताछ की जा रही है।

कमरे में जला मिला था पलक का शव

इंदौर के तपेश्वरी बाग क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक केशव का शव उसके किराए के कमरे में मिला था। शव पूरी तरह झुलसा हुआ था। आसपास के रहवासियों ने दरवाजा तोड़ा, तब घटना की जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल्स निकालीं। घटना से एक दिन पहले पलक से मिलने मयंक शाक्य आया था। इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है।