28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: ‘केक काटकर रूला गई…’ दूसरा बर्थडे मनाने के 24 घंटे बाद दुनिया से चली गई सृष्टि , पापा नहीं बचा पाए

Girl dies from burn injuries: बर्थ डे को एक दिन बाद ही सृष्टि सबको रूलाकर चली गई। परिजन को वीडियो कॉल कर हादसे की जानकारी दी गई।
2 min read
Google source verification
Girl dies from burn injuries: बच्ची की मौत (Photo Source - Patrika)

Girl dies from burn injuries: बच्ची की मौत (Photo Source - Patrika)

Indore news: एमपी के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर दो साल की बच्ची अपना दूसरा बर्थ-डे मनाकर दुनिया को अवलिदा कह गई। घटना के बाद से बेटी के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी ने नहीं सोचा था कि बर्थ डे के अगले ही दिन घर में हादसा हो जाएगा। बता दें कि सृष्टि की मौत आग से झुलसने से हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची किचन में मां के साथ थी। गैस पर खाना बनाते समय मां की साड़ी में आग लग गई। इस आग की चपेट में दो साल की बच्ची भी आ गई। बच्ची को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां का उपचार जारी है।

खाना बना रही थी काजल

जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम कुनगारा में काजल घर के किचन में खाना बना रही थी। साथ ही काजल की दो साल की बेटी सृष्टि पुत्री अनिल चौहान भी वहीं पर खेल रही थी। अचानक काजल की साड़ी के पल्ले में आग लग गई। इसी दौरान सृष्टि भी आग की चपेट में आ गई। काजल मूक-बधिर है। वह बोल नहीं सकती है। इसलिए हादसे के दौरान वह किसी को मदद के लिए अपने पास नहीं बुला सकी। हादसे के बाद जैसे-तैसे काजल ने खेत पर काम कर रहे परिजन को वीडियो कॉल कर हादसे की जानकारी दी। बता दें कि सृष्टि ने एक दिन पहले ही अपना दूसरा बर्थ-डे मनाया था। वो बहुत खुश थी। घटना के बाद परिवार वाले यही कह रहे कि केक काटकर सृष्टि सबको रूला गई।

आखिरी वीडियो कॉल मां को किया था

हादसे के बाद सृष्टि के मामा मनीष ने बताया कि दो साल की बेटी सृष्टि माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता पेशे से किसान हैं। घटना के कुछ देर पहले ही काजल ने मां से बात की थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि थोड़ी देर बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। वीडियो कॉल पर सृष्टि भी मां काजल की गोद में ही खेल रही थी। हादसा होने पर काजल ने सबसे पहले मां को वीडियो कॉल किया। ऐसा इसलिए क्योंकि फोन पर सबसे ऊपर डायल सूची में मां का ही नंबर था। इसके बाद मनीष ने अन्य परिजन को घटना की जानकारी दी।

परिजन के मुताबिक, हादसा गैस की पाइप (नली) में आग लगने से हुआ। आग की चपेट में आने से काजल भी करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची के चले जाने से घर में सभी लोग बेहर निराश हैं। राजेंद्र नगर पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मामला देपालपुर पुलिस को सौंप दिया है।