
‘पुष्पा’ जैसी तस्करी, दूध पावडर की मशीन खोली तो फटी रह गई पुलिस की आंखें
इंदौर. आपने फिल्म पुष्पा तो देखी होगी। इसमें चंदन की लकड़ी की तस्करी के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल हुआ था। अब इस फिल्म की तर्ज पर बदमाश भी अवैध माल इधर से उधर कर रहे हैं। वाणिज्यिककर विभाग व पुलिस की टीम ने एक ट्रक की जांच की तो पता चला कि गाड़ी में दूध पावडर बनाने वाली मशीन है। उसकी फर्जी कंपनी के नाम से बनी बिल्टी भी थी, लेकिन जब मशीन को खोला तो अफसर दंग रह गए। उसमें करीब 500 पेटी शराब मिली जो पंजाब से तस्करी कर ड्राय स्टेट गुजरात ले जा रहे थे।
क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, वाणिज्यिककर विभाग की शिकायत पर राकेश व भेरूलाल निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। उनकी गाड़ी को चेक किया तो दूध पावडर बनाने की मशीन थी। ड्राइवर ने बिल्टी भी बताई, लेकिन मशीन को खोला तो अंदर शराब भरी थी। फर्जी कंपनी की बिल्टी से दूध मशीन के अंदर रखकर शराब की तस्करी हो रही थी। लुधियाना से यह शराब ड्राय स्टेट गुजरात ले जा रहे थे। गुजरात में शराब के ज्यादा दाम मिलने के कारण तस्करी के नए तरीके इस्तेमाल हो रहे हैं। पुलिस केस से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी भी हासिल कर रही है।
must read : आम खाने के बाद युवती की मौत, पढ़े पूरी खबर
पहले भी पकड़ में आ चुके हैं ऐसे मामले
पुष्पा की तर्ज पर गांजे की तस्करी के कई मामले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पकड़ चुकी है। एनसीबी ने मार्च में उज्जैन से इंदौर पाङ्क्षसग मिनी ट्रक को पकड़ा। ट्रक में बिजली के ट्रांसफॉर्मर थे, लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि ट्रांसफॉर्मर के अंदर गांजा रखा है। 260 किलो गांजा जब्त हुआ था।
कुछ साल पहले जब सिमरोल पुलिस ने एक नए बड़े बल्कर को पकड़ा तो उसमें ऊपर तेल भरा था। पुलिस को शराब तस्करी की पुख्ता सूचना थी और गंभीरता से जांच की तो पता चला कि बल्कर के अंदर से दो हिस्से किए थे। एक हिस्से में तेल था लेकिन गोपनीय हिस्से में शराब भरी थी जो गुजरात ले जाई जा रही थी। यह बल्कर आज भी थाने में जब्त है।
एनसीबी ने मई महीने में कबीरधाम में ट्रक को पकड़ा तो उसमें 885 किलो गांजा मिला था। ट्रक में ऊपर धान की भूसे के बने बैग रखे हुए थे, फिर मुर्गी दाना था और उसके नीचे अच्छी तरह से पैङ्क्षकग कर रखा गया करीब 600 किलो गांजा मिला था।
Published on:
12 Jul 2023 01:45 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
