20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 5 हजार, इंदौर में 350 ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल, आप न करें ये गलती

Driving License Suspended: ट्रैफिक पुलिस इन मामलों का ब्योरा आरटीओ को भेज रही है, जहां से संबंधित वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Driving License Suspended

Driving License Suspended (Photo Source: AI Image)

Driving License news: शहर में ट्रैफिक नियम तोड़कर सड़कों पर बेपरवाही से वाहन दौड़ाने वालों पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। लगातार नियम तोडऩे वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक करीब 350 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। वहीं 34 चालकों को नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि आखिर उनके खिलाफ लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। अधिकारियों के मुताबिक शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सूची तैयार की गई

इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने, रेड सिग्नल तोडऩे, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और बार-बार नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने चालान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसे वाहन चालकों का रिकॉर्ड तैयार कर परिवहन विभाग (आरटीओ) को भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब पांच हजार ऐसे मामलों की सूची तैयार की गई है, जिनमें वाहन चालक एक से अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़ते पाए गए। इनमें हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालक भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

हजारों मामलों में प्रक्रिया जारी

ट्रैफिक पुलिस इन मामलों का ब्योरा आरटीओ को भेज रही है, जहां से संबंधित वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार नोटिस मिलने के बाद वाहन चालक को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता या चालक लगातार नियम तोड़ता हुआ मिलता है तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की जाती है।

अभी तक 350 लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं, जबकि हजारों मामलों में प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन की आदत विकसित करना है। लगातार नियम तोडऩे वालों पर आगे और सख्त कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

5 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल

जानकारी के लिए बता दें कि 5 हजार से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरई) द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेशभर में 26 अप्रेल से लेकर 10 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा रेकॉर्ड तोड़ चालानी कार्रवाई की गई है।

पूरे प्रदेश में हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों के 98 हजार चालानी कार्रवाई की गई है। जिससे 2.87 करोड़ से अधिक की रकम वसूली गई है। अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के साथ नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में सख्ती दिखाई है। इसमें करीब 5253 ड्राइविंग लाइसेंसों को निरस्त भी कर दिया गया है।