25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता से इंदौर आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई बड़ी वजह

Kolkata Indore Flight : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता से इंदौर आ रही थी। यहां अधिक कोहरा होने के चलते विमान दो बार शहर पर चक्कर लगाने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया। वहीं, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Kolkata Indore Flight

Kolkata Indore Flight :मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर आ रहे कोलकाता के यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला गुरुवार, 16 जनवरी का है, जब कोलकाता से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में यात्रियों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साढ़े 6 बजे कोलकाता से टेक ऑफ कर 8:40 बजे फ्लाइट को इंदौर पहुंचना था। लेकिन, फ्लाइट 12 बजे अहमदाबाद लैंड करना पड़ा। बताया जा रहा है कि भारी कोहरे के कारण ये फैसला लेना पड़ा था।

कोलकाता से इंदौर आने वाली फ्लाइट को साढ़े 6 बजे कोलकाता से टेक ऑफ कर 8:40 बजे फ्लाइट को इंदौर पहुंचना था, लेकिन, रात 10 बजे फ्लाइट ने वहां से टेक ऑफ किया। इसके बाद 12:30 बजे इंदौर पहुंची। हालांकि, फ्लाइट कोहरे के कारण इंदौर लैंड नहीं हो सकी। शहर के दो चक्कर लगाने के बाद क्लियरेंस न मिलने के चलते फ्लाइट रात 3 बजे अहमदाबाद रवाना हो गई। यहीं उसने लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, रूह कंपा देगी घटना

एयरलाइंस ने कराया यात्रियों को नाइट स्टे

अहमदाबाद में फ्लाइट लैंड होने के बाद कुछ यात्रियों को होटल में और कुछ को एयरपोर्ट के लाउंज में रुकवाने की व्यवस्था की गई। देरी के चलते यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सुबह 10:30 बजे फ्लाइट के रवाना होने की बात कही गई थी। लेकिन, दोपहर डेढ़ बजे तक फ्लाइट टेक ऑफ नहीं हुई। फ्लाइट में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्रा कर रहे थे।