मध्य प्रदेश में फिर से सत्ता पाने का सपना कांग्रेस देख रही है, मगर संगठनात्मक रूप से कोई तैयारी नहीं है। शहर और जिले में कार्यकारिणी बनना है। इसको लेकर मशक्कत लंबे समय से चल रही है, लेकिन नाम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। इंदौर शहर की बात करें तो अध्यक्ष बनने के बाद सुरजीत सिंह चड्ढा ने अपनी टीम बनाने के लिए पांचों विधानसभा के हारे-जीते विधानसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं से नाम मांगे। इनमें से एक, चार और पांच नंबर विधानसभा के नाम उनके पास आ गए, लेकिन दो और तीन नंबर विधानसभा के नाम आना अभी बाकी हैं।