
baby Son Born in Raja Raghuvanshi Family (Photo Source - Patrika)
Indore Raja Raghuvanshi News: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद गम में डूबे रघुवंशी परिवार में अब खुशियों ने दस्तक दी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात परिवार में बेटे का जन्म हुआ, जिससे लंबे समय बाद घर में किलकारी गूंजी और माहौल कुछ देर के लिए गम से बाहर आता नजर आया। यह खुशखबरी राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है। करीब 8-9 महीनों से बेटे की हत्या के दुख में डूबा परिवार अब इस नए सदस्य के आगमन से भावुक हो उठा। परिवार के लोग नवजात को 'राजा' नाम से पुकार रहे हैं।
राजा के भाई विपिन ने बताया कि हत्या के बाद हुई कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने कहा था कि राजा फिर से परिवार में जन्म लेगा। अब बेटे के जन्म के बाद परिवार उस बात को सच मान रहा है। उनका कहना है कि यह संयोग नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा है। भाई विपिन ने बताया कि परिवार में कुल नौ भाई हैं, लेकिन यह सुख बड़े भाई सचिन के घर आया। उन्होंने कहा कि उनकी भाभी पहले भी राजा का बेटे जैसा ख्याल रखती थीं और अब उन्हीं ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। जबकि, दो बेटियां हैं। राजा के जाने के बाद बेटे के जन्म ने इस बात को सबित कर दिया कि राजा ने दोबारा जन्म लिया है।
परिवार के अनुसार, जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, उस दिन भी ग्यारस थी और नवजात का जन्म भी ग्यारस को ही हुआ। पीएम रिपोर्ट में राजा की मृत्यु का समय दोपहर 2.40 बजे बताया गया था, जबकि नवजात का जन्म भी करीब 2:42 बजे हुआ। परिवार इसे विशेष संयोग मान रहा है।
परिवार का कहना है कि नवजात और दिवंगत राजा की कुंडली भी समान बताई जा रही है। इसी कारण बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के बच्चे का नाम 'राजा' रखा गया है।
घर में बेटा आने के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उनके परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं। उन्होनें आगे बताया कि मेरा बेटा जिस दिन हमे छोड़कर इस दुनिया से गया था उसी दिन लौट आया। उन्होंने कहा कि राजा उन्हें छोड़कर गया था, वह ग्यारस का दिन और दोपहर का समय था। आज भी ग्यारस है और दोपहर में ही यह बच्चा जन्मा है, जिसे वे अपने बेटे की वापसी मान रही हैं। उन्होंने इसे भोलेनाथ की कृपा बताते हुए कहा कि जो कुछ हुआ, वह भगवान की मर्जी से हुआ है। उनके शब्दों में, “मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है।
Published on:
30 Mar 2026 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
