1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हसबैंड नहीं हैवान : शक के चलते गर्म चाकू से जलाया पत्नी का प्राइवेट पार्ट

चुपचाप पति की हैवानियत का इलाज करा रही थी पत्नी..माता-पिता को पता चला तो सामने आया डरा देने वाला सच....

2 min read
Google source verification
indore_husband.jpg

इंदौर. इंदौर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जो किया वो डरा देने वाला है। पति पत्नी के साथ अननेचुरल तरीके से सेक्स करता था इतना ही नहीं उसके चरित्र पर शक भी करता था। इसी शक के कारण बीते दिनों आरोपी पति ने गर्म चाकू से महिला के प्राइवेट पार्ट को जला डाला। पति के हैवानियत का शिकार होने के बाद भी पत्नी उसके डर के कारण चुपचाप अपना इलाज कराती रही। लेकिन बेटी के साथ हुई हैवानियत के बारे में जब उसके माता-पिता को पता चला तो उन्होंने विरोध किया और बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हसबैंड नहीं हैवान, गर्म चाकू से जलाया प्राइवेट पार्ट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला शिप्रा इलाके का है। जहां रहने वाली 19 साल की विवाहिता महिला ने अपने पति की हैवानियत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। वो मूल रूप से शाजापुर के रहने वाले हैं और पति के काम की वजह से शिप्रा इलाके में रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के इतने साल बाद भी पति उसके चरित्र पर शक करता है। उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स करता है और 17 सितंबर को तो पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया। वो पति के डर के कारण चुपचाप अपना इलाज करा रही थी लेकिन इसी दौरान परिजन को पति की हैवानियत के बारे में पता चल गया जिसके बाद माता-पिता ने उसे हिम्मत दी और वो पति की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें- कॉलेज के बाथरूम में लड़की का MMS बनाने वाला गिरफ्तार, बोला- हां मैंने शूट किया था वीडियो

पकड़ाते ही रोने लगा पति
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही हैवान पति रोने लगा और उसने बताया कि उसके काम पर जाते ही पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने लगती थी इसलिए उसे पति के चरित्र पर शक था और इसी शक के कारण उसने ये हरकत की।

यह भी पढ़ें- घर पर अकेला पाकर भाई ने लूटी बहन की आबरू, धमकाकर बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

Story Loader