17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ेगा जायका, इंदौर आ रहीं ममाज ब्वॉय जैसी कई बड़ी इंटरनेशनल फूड चेन

एमपी की व्यवसायिक राजधानी इंदौर को उसके लाजवाब व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां का सराफा और 56 भोग स्वाद के लिए विख्यात हैं। देश में स्वाद की राजधानी बन चुके इंदौर में नेशनल-इंटरनेशनल फूड चेन भी अब स्वाद का तड़का लगाएंगी।

2 min read
Google source verification
indore_food.png

स्वाद की राजधानी बन चुके इंदौर में नेशनल-इंटरनेशनल फूड चेन भी अब स्वाद का तड़का लगाएंगी।

एमपी की व्यवसायिक राजधानी इंदौर को उसके लाजवाब व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां का सराफा और 56 भोग स्वाद के लिए विख्यात हैं।
देश में स्वाद की राजधानी बन चुके इंदौर में नेशनल-इंटरनेशनल फूड चेन भी अब स्वाद का तड़का लगाएंगी।

सफाई के साथ कई क्षेत्रों में विश्वस्तरीय पहचान रखने वाले इंदौर में कई बड़े होटल आने वाले हैं। इसके बाद कई नेशनल-इंटरनेशनल फूड चेन भी कारोबार शुरू करेगी। दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाली सराफा चौपाटी और 56 दुकान पर मिलने वाले व्यंजनों के अलावा देश-दुनिया का नया जायका भी जल्द मिलेगा।

यह भी पढ़ें: एमपी में पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, ठंड के साथ बरसात का 5 दिन का अलर्ट

शहर में 10 से अधिक नेशनल-इंटरनेशनल फूड चेन कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। इसमें इटालियन, मैक्सिकन, चाइनीज फूड की कई वैराटियों के साथ साउथ, केरला, उत्तर भारत के व्यंजन मिलेंगे। पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के मॉल्स और अन्य जगह ये फूड चेन आएंगीं। इससे न केवल शहर की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय और बाहर से आने वालों को सभी तरह का फूड उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: आ रहा चक्रवात, फिर बिगड़ेगा मौसम, जानिए कैसे गुजरेंगे चार दिन

बाहर से आएंगे शेफ, ट्रेनिंग देंगे
होटल-रेस्टोरेंट के एक्सपर्ट के अनुसार, शहर में मामा गोटो और फर्जी जैसे बाहर के ब्रांड के पहले से हैं। ऐसी करीब 35 फूड चेन इंदौर में काम कर रही हैं। अब डेल्ही हाइट्स, ममाज ब्वॉय, रोमियो लेन, आइवोरी जैसे ब्रांड आने वाले हैं। कुछ फूड चेन ने अपना सेटअप लगाना शुरू कर दिया है तो कुछ एग्रीमेंट से लेकर जगह तय करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 60 लाख वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर

फोनिक्स मॉल, अपोलो हाइट्स, राजेन्द्र नगर और एबी रोड पर नई फूड चेन आने वाले समय में दिखाई देंगी। जानकारी के अनुसार देश-विदेश में जिस तरह से इन फूड चेन का सेटअप है, ठीक वैसा ही इंदौर में लगाया जाएगा। फूड चेन का टेस्ट भी हर जगह एक जैसा ही होता है। ऐसे में शुरुआत में बाहर से आए शेफ संचालन करेंगे। साथ ही स्थानीय को ट्रेनिंग भी देंगे।

यह भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर बड़ा अपडेट, वाहन मालिकों को दी राहत

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार इंदौर का पारंपरिक स्वाद और 56 दुकान, सराफा चौपाटी अपनी जगह बनाए हुए हैं। इंदौर का स्वाद देश-विदेश में मशहूर है। स्वाद की राजधानी मानी जाने वाले इंदौर में बाहर की करीब 35 फूड चेन काम कर रही हैं। आने वाले समय में बड़ी 10 देशी-विदेशी फूड चेन सेटअप जमाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा