राजा रघुवंशी के भाई विपिन का साफ कहना है यह सामान्य मर्डर केस नहीं है। इसका बड़ा नेटवर्क है। शिलांग पुलिस भले ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने और केस सुलझने का दावा कर रही है पर हमें लगता है कि अभी भी कई लोग पर्दे के पीछे हैं। विपिन रघुवंशी के मुताबिक उन्हें शिलांग पुलिस की मंशा पर जरा भी संदेह नहीं है, पर हमे हर हाल में अपने भाई को न्याय दिलाना है। इसके लिए नार्को टेस्ट जरूरी है जिससे छुपे हुए सभी राज सामने आ सकें।