30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Article 370 देखने BJP नेता ने बुक कराया पूरा थियेटर, कांग्रेस में मचा हड़कंप !

BJP: ‘आर्टिकल 370’ देखने पूरा टॉकीज बुक, जनता के सुझाव लेने निकला डिजिटल रथ
2 min read
Google source verification
Article 370

Article 370

BJP: जम्मू-कश्मीर से हटाई गई आर्टिकल 370 (Article 370 of the Constitution) पर बनी फिल्म को देखने के लिए भाजपाई जत्था बनाकर टॉकीज पहुंचे। शो के दौरान पूरा टॉकीज बुक किया गया था। फिल्म के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। बाद में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपनी बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

बीते दिन कालानी नगर चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपाई जमा हुए। यहां से रैली के रूप में स्क्वेयर टॉकीज में फिल्म देखने पहुंचे, जिसके लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने पूरा शो बुक किया था। फिल्म के दौरान टॉकीज में ‘जिस कश्मीर को खून से सींचा वो कश्मीर हमारा है... जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ का नारा जमकर गूंजा। बाद में जब शो खत्म हो गया तो टॉकीज में ही एक छोटी सभा हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। फिल्म देखने अंतर दयाल, रामविलास पटेल, कैलाश चौहान, हेमचंद मित्तल, वरुण पाल, मुकेश जरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।

आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी ARTICLE 370 फिल्म देखने जाएंगे। सीएम डॉ. यादव अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ यह फिल्म देखेंगे। रात आठ बजे ड्राइविंग सिनेमा एमपी टूरिज्म में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। ARTICLE 370, जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर आधारित है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में “Article 370” फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि फ़िल्म के माध्यम से देश जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटने के पूर्व और उसके बाद आए ऐतिहासिक परिवर्तन को नजदीक से जान सकेगा। सीएम मोहन ने नागरिकों से फिल्म देखने की अपील भी की थी।

लोकसभा चुनाव में संकल्प-पत्र के लिए जनता की राय लेने को प्रदेश भाजपा ने रथ तैयार किए हैं। इंदौर नगर व ग्रामीण क्षेत्र से राय लेने के लिए रविवार को दीनदयाल भवन से रथ रवाना किए गए। इन्हें भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, डॉ. निशांत खरे व रवि रावलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिजिटल रथ से मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें एक सुझाव पेटी भी रखी होगी। वहीं इन दिनों कांग्रेस नेताओं का भाजपा में आने का दौर भी जारी है। इसलिए पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।