16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore MLC By Poll : इंदौर नगर निगम में भाजपा का कब्ज़ा कायम, उप चुनाव में कांग्रेस के हाथ फिर निराशा

Indore MLC By Poll : इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 83 गुमाश्ता नगर में 11 सितंबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए हैं। अपने गढ़ वाले वार्ड में इस बार भी भाजपा जीत का पर्चम लहराने में सफल रही है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Sep 13, 2024

Indore MLC By Poll

Indore MLC By Poll :मध्यप्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही है। 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोक सभा चुनाव में इंदौर क्षेत्र में अपना सूपड़ा साफ़ करवाने के बाद अब नगर निगम के उप चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 83 गुमाश्ता नगर में उप चुनाव हुआ था जिसमे भाजपा के प्रत्याशी जीतू राठौर ने कांग्रेस के विकास जोशी को 4255 मतों से हरा दिया।

इस वार्ड में 11 सितंबर को 41.32 प्रतिशत ही मतदान हुआ। आज नेहरू स्टेडियम में मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई और 1 घंटे बाद परिणाम घोषित किए गए। मतगणना के लिए 15 टीमें बनाई गई थी और 11 टेबलों पर गणना हुई। यह उप चुनाव भाजपा पार्षद कमल लड्डा के निधन के बाद हुए थे। बता दें, कमल लड्डा के नाम इस वार्ड से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़े - Reservation in promotion: प्रमोशन में आरक्षण को लेकर आई बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

कौन-कौन था मैदान में ?

वार्ड क्रमांक 83 के उप चुनाव में 6 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। भाजपा के जीतू राठौर, कांग्रेस के विकास जोशी, बसपा के पूजा साहनी, निर्दलीय संजय मालवीय, निर्दलीय योगेंद्र मौर्य, और निर्दलीय विनोद सिंह ने नामांकन भरा था। हालांकि, आम आदमी के प्रत्याशी पारस जैन ने भी पहले नामांकन भरा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था।

यह भी पढ़े - School Holidays : 3 दिन के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते आदेश जारी

भाजपा पार्षद के निधन बाद हुए उप चुनाव

बता दें कि, यह उपचुनाव भाजपा के कद्दावर पार्षद कमल लड्डा के निधन के बाद हुआ था। कमल लड्डा इंदौर नगर निगम की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले पार्षद थे। लड्डा ने साल 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष लाहोटी को 8803 मतों से हराया था। यहां उन्हें 11 हज़ार से अधिक मत प्राप्त हुए थे।