6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई-बहन ने काकी को बना दिया ‘कालगर्ल’, वेबसाइट पर नंबर डालकर लिखा PROSTITUTE

ब्यूटी पार्लर की फर्जी वेबसाइट बनाकर काकी का मोबाइल नंबर डाला

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Mar 09, 2020

भाई-बहन ने काकी को बना दिया 'कालगर्ल', वेबसाइट पर नंबर डालकर लिखा PROSTITUTE

भाई-बहन ने काकी को बना दिया 'कालगर्ल', वेबसाइट पर नंबर डालकर लिखा PROSTITUTE

इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने कल प्रगति नगर में रहने वाले भाई-बहन पर प्रकरण दर्ज किया। उन्होंने अपनी काकी का नंबर ब्यूटी पार्लर की वेबसाइट पर डाला और उन्हें कॉलगर्ल बता दिया। फोन आने लगे तो वह परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। एरोड्रम पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजे ने पहले उसके बेटे को वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज व गंदे कमेंट्स किए। इसके बाद भतीजी ने साजिश कर एक ब्यूटी पार्लर की वेबसाइट बनाई और उस पर महिला का नंबर डाल दिया और उसके आगे प्रोस्टिट्यूट लिख दिया। महिला इसके चलते परेशान हो गई। महिला ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की, यहां से जांच के बाद मामला एरोड्रम थाने पहुंचा। एरोड्रम पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया। महिला का कहना था कि आरोपितों के द्वारा किए गए कृत्य से मुझे मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ झेलने को मिला। इससे अवसाद में आ गई और आत्महत्या का कदम उठाने जा रही थी। उधर महिला का अपने भतीजे-भतीजी से पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, जिसके चलते द्वेषपूर्ण भावना से उन्होंने उसके साथ यह हरकत की।

ससुरालजनों ने पीटा

इधर एक अन्य मामले में मल्हारगंज थाने पहुंची एक महिला ने भी अपने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मारपीट, उत्पीडऩ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। महिला पूनम आशीर्वाद ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं। मेरे पति प्रभात आए दिन शराब पीकर मारपीट और प्रताडि़त करते हैं। पूर्व में भी मेरे पति ने मुंह में मुक्का मार दिया था, जिससे दांत टूट गए थे। पति मुझे कहने लगे तेरे मम्मी एवं पापा तो खोडले हैं, मैंने बोला आप ऐसा क्यों बोल रहे हो तो पति मां बहन की गालियां देने लगा। मैंने गाली देने से मना किया तो बाल पकड़ कर घसीटा और घर के बाहर कर दिया और लात घूंसों से मारा। जिससे मुझे होंठ, सिर व सीने में चोंट लगी। इसके बाद मेरा जेठ सोहन एवं मेरी जेठानी टीना आई और उन्होंने भी बाल पकड़कर घसीटा और गला दबा दिया।

दहेज के लिए किया परेशान तो महिला ने दे दी जान

खुड़ैल में महिला की आत्महत्या के लिए मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपित दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इसी से परेशान कर होकर महिला ने जान दे दी। पुलिस के अनुसार पूनम पति रवि पांचाल (25) निवासी ग्राम पिपल्दा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति रवि पांचाल, रामचन्द्र पिता नाथूजी पांचाल, भागवन्ती बाई पति रामचन्द्र, गौरव पिता मुकेश पांचाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि महिला पर आरोपित दबाव बना रहे थे कि वह मायके से दहेज लेकर आए। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपित ने परेशान करना शुरू कर दिया था। महिला इतना परेशान हो गई थी कि उसने जहर खा लिया।