एसआइ की ड्यूटी लगाई जाएगी तो ही व्यवस्था सुधरेगी
बसों को खड़े करने का प्रावधान नहीं है। बस चालकों को कई बार समझाईश दी गई, हवाएं भी निकाल दी गई। लेकिन बस खड़ी होना बंद नहीं हो रही है। सुरक्षा गार्ड मना करते हैं, लेकिन ये मानते नहीं। हमने ट्रैफिक एसपी को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। यहां पर एसआइ स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगना चाहिए और चालानी कार्रवाई भी की जाना चाहिए तभी ये बसें खड़ी होना बंद होंगी।
दिनेश पटेल, प्रभारी सरवटे बस स्टैंड