5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली, अपनी मांगों की तख्ती लेकर चले लोग

पूरे प्रदेश में मनाया विश्व आदिवासी दिवस, झूमें लोग

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Aug 09, 2019

indore

विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली, अपनी मांगों की तख्ती लेकर चले लोग

इंदौर. पूरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में आदिवासी कर्मचारी संगठन (आकास), मध्य प्रदेश तथा आदिवासी समाज के सभी सामाजिक संगठनों के संयुक्त रूप से आदिवासी सांस्कृतिक एकता महारैली निकाली। महारैली के बाद राजीव गांधी चौराहे के पास सिल्वर रॉक मैरिज गार्डन में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं की टोलियां जमकर थिरकतीं, रैली में शामिल लड़कियां भी जमकर झूमीं। इस दौरान अपनी मांगों से लिखी तख्ती लेकर भी वे चले।

विश्व आदिवासी पर आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संघठन (आकास) द्वारा विशाल रैली और आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। रैली के दौरान कुछ लोग अपने पारंपरिक वेश में आए तो कुछ का अलग ही अंजाद देखने को मिला। एक युवा टांट्या भील तो एक ने चंद्रशेखर आजाद का रूप धारण किया।

संगठन के अध्यक्ष जगन सोलंकी ने बताया कि सयुक्त राष्ट संघ की आम सभा मे 1994 में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया गया था, जिसके बाद से ही आदिवासी समाज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन करता आ रहा है। इस बार इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा विशाल महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज के प्राकृतिक व संवैधानिक अधिकारों की समीक्षा की गई। वहीं आदिवासी संस्कृति, जीवन मूल्य, जीवन दर्शन, संवैधानिक प्रावधान, आदिवासियों की समस्याएं, बैकलॉक पद, पदोन्नति में आरक्षण आदि विषयों पर आमसभा के माध्यम से जानकारी दी गई। इस मौके पर देहात क्षेत्र में आदिवासियों की समस्या, शिक्षा, स्वस्थ संबंधित मुद्दों पर भी बात की गई।