5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर अमित शाह ने की पूजा, यहां बनने जा रहा है भव्य परशुराम लोक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

2 min read
Google source verification
amit shah reached janapav

भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर अमित शाह ने की पूजा, यहां बनने जा रहा है भव्य परशुराम लोक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जिले के अंतर्गत आने वाले भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव पहुंच गए हैं। यहां गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान परशुरामजी जन्मस्थली के दर्शन और पूजन किया।

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मद्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Indore: इंदौर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भगवान परशुराम की जन्मस्थली के लिए रवाना


जानापाव में बनेगा भव्य परशुराम लोक

इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रस्तावित परशुराम लोक जानापाव के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- Metro Rail Corporation में निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक करें आवेदन


सीएम शिवराज ने की थी घोषणा

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत महीने अपने जानापाव भ्रमण के दौरान घोषणा की थी कि, भगवान श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां भव्य परशुराम लोक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- व्यापारी खोलता रह गया दुकान का ताला, पीछे से लाखों रुपयों से भरा बैग ले गए बदमाश, घटना CCTV में कैद

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना

यहां से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए निकल गए हैं। उनके साथ मुखंयमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हैं। यहां गृगमंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी विदानसभा चुनाव को लेकर दम भरेंगे। बता दें कि, सम्मेलन में करीब 50 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है।