5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉलीवुड फिल्म की कीमत में हमने चांद पर पहुंचा दिया चंद्रयान: डॉ. सिंह

स्पेस मिशन का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर, 2 सितंबर को आदित्य मिशन संभावित

less than 1 minute read
Google source verification
हॉलीवुड फिल्म की कीमत में हमने चांद पर पहुंचा दिया चंद्रयान: डॉ. सिंह

हॉलीवुड फिल्म की कीमत में हमने चांद पर पहुंचा दिया चंद्रयान: डॉ. सिंह

इंदौर. हमारा चंद्रयान मात्र 600 करोड़ रुपए में चंद्रमा पर पहुंच गया है। चंद्रमा और स्पेस को लेकर हॉलीवुड में जो फिल्म बनती है, उसकी लागत इससे ज्यादा होती है। हमारे वैज्ञानिकों ने ये करके दिखाया, जबकि रूस का मिशन सफल नहीं हो पाया, जिसकी लागत 16 हजार करोड़ रुपए थी। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सांसद शंकर लालवानी के सांसद सेवा संकल्प द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने चंद्रयान-3 की कामयाबी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व भारत के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम को दिया। कहा कि इंडिया अब आगे बढ रहा है। हम न केवल दूसरे देशों के साथ एक स्तर पर खड़े होने की क्षमता रखते हैं, बल्कि दूसरे देशों की अगुआई भी कर सकते हैं। भले ही अमेरिका ने सबसे पहले चांद पर कदम रखा, लेकिन हमारे चंद्रयान ने वहां जल होने के प्रमाण दिए।

दो सितंबर को आदित्य मिशन लॉन्च किया जा सकता है, जो सूर्य का अध्ययन करेगा। इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिन्होंने वैज्ञानिकों को पुरानी बंदिशों से मुक्त कर दिया। स्पेस मिशन सिर्फ अंतरिक्ष में जाने के लिए नहीं, आम आदमी के जीवन के लिए भी जरूरी है क्योंकि घरों में आने वाले केबल चैनल, मोबाइल फोन पर बात, कैशलेस पेमेंट से लेकर कई चीजें स्पेस मिशन से जुड़ी हुई हैं।

50 हजार करोड़ रुपए का सीड फंड

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन भारत के लिए महत्वपूर्ण सिंह ने सांसद शंकर लालवानी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आग्रह पर चंद्रयान और नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल पर बात कर खुशी हुई। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन पर विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो पाई, जबकि यह बिल भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण था। 50 हजार करोड़ रुपए का सीड फंड रखा गया है। सरकार तथा निजी क्षेत्र मिलकर रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर यह राशि खर्च करेंगे।