25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर का एक्शन, 9 तहसीलदारों पर गिरी पेनल्टी की गाज

MP News : नामांकन, बंटवारा और सीमांकन के आवेदन का निराकरण करने के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर रखी है। इसके बावजूद तहसीलदार प्रकरणों को लंबित करते हैं जिन पर सोमवार को कलेक्टर ने गाज गिरा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 11 Mar 2025, 11:31 AM IST

MP News : नामांकन, बंटवारा और सीमांकन के आवेदन का निराकरण करने के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर रखी है। इसके बावजूद तहसीलदार प्रकरणों को लंबित करते हैं जिन पर सोमवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने गाज गिरा दी। 9 तहसीलदारों को प्रति प्रकरण के 250-250 रुपए का दंड किया गया। हातोद तहसीलदार की अदालत में तो 20 प्रकरण लंबित थे जिन पर 5 हजार रुपए की पेनल्टी की गई।

ये भी पढें - इन अधिकारियों-कर्मचारियों को अगले महीने नहीं मिलेगा वेतन, जानें वजह

कलेक्टर आशीष सिंह (Collector Ashish Singh)को लगातार शिकायत मिल रही है कि तहसीलों में आम जनता से जुड़े नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कामों के लिए कुछ तहसीलदार जनता को चक्कर लगवा रहे हैं। सिंह ने सोमवार को समय सीमा की बैठक में फेहरिस्त निकाल ली।

इन्हें मिली सजा

  • अपर तहसीलदार जूनी इंदौर - 01 - 250
  • तहसीलदार कनाड़िया - 01 - 250
  • तहसीलदार खुड़ैल - 13 - 3250
  • तहसीलदार बिचौली हप्सी - 03 - 750
  • तहसीलदार हातोद - 02 - 500
  • नायब तहसीलदार खुड़ैल - 01 - 250
  • नायब तहसीलदार देपालपुर - 2 - 500
  • नायब तहसीलदार हातोद - 20 - 5000
  • नायब तहसीलदार देपालपुर - 01 - 250

ये भी पढें - हैरान कर देगा मामला, नौकरी से निकालने पर कर्मचारियों ने पीया फिनाइल

इन पर भी हुआ फैसला

भिक्षावृत्ति के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा हुई जिसमें लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों का निराकरण तेजी से किया जाए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण की समीक्षा की।