
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की बबीताजी के खिलाफ इंदौर डीआईजी से हुई शिकायत।
इंदौर। टीवी एक्ट्रेस एवं मॉडल मुनमुन दत्ता एक बार फिर मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। इस बार वे जातिसूचक शब्द बोलकर मुश्किल में पड़ गई हैं। बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पर अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत इंदौर डीआईजी को की गई है।
अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टीवी एक्ट्रेस (Indian television actress) बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता के खिलाफ इंदौर पुलिस को शिकायत की गई है। वे एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। शिकायत कर्ता ने मय दस्तावेजों के यह शिकायत इंदौर डीआईजी को की है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (tarak mehta ka ulta chashma) सीरियल की एक्ट्रेस मुनमुन ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा था कि उन्होंने मस्कारा, लिप टिंट और ब्लश लगाया है, क्योंकि वह यूट्यूब पर आने वाली हैं। अच्छी दिखना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने एक जाति का नाम लेकर कहा कि वे उनकी तरह नहीं दिखना चाहती हैं। मुनमुन के इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई लोग इस जातिसूचक शब्द से आहत हुए हैं। वे सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता को ट्रोल कर रहे हैं।
मुनमुन ने माफी मांगी
खबर है कि हरियाणा में भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। जिसके बाद खबर है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, जिसमें कहा गया है कि हिन्दी भाषा का उन्हें ज्यादा ज्ञान नहीं है। इस कारण शब्दों के अर्थ नहीं पता थे। वह सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं और ऐसा किसी के बारे में गलत बोलने का उनका बिल्कुल भी इरादा नहीं था। हर जाति, धर्म, समुदाय के लोगों का देश व समाज के विकास में योगदान है।
यह भी पढ़ेंः रानू मंडल के बाद अब मजदूर महिला की आवाज ने मचाया धमाल, करोड़ों लोगों ने की तारीफ, देखें VIDEO
दुर्गापुर में जन्मी है मुनमुन
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 28 सितंबर 1987 को जन्मी मुनमुन ने अंग्रेजी साहित्य में एमए हैं। मुनमुन का बचपन कोलकाता में गुजरा, इसके बाद वे सिंगर भी बनी थीं, लेकिन आकाशवाणी और दूरदर्शन तक ही सीमित रहीं।
विवादों से है पुराना नाता
यह भी पढ़ेंः मासूम को गोद में लिए इलाज की आस में भटकती मां
Published on:
12 May 2021 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
