
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का गंभीर आरोप : भयावय संकट में है देश, माइनस में जा पहुंची है आर्थिक ग्रोथ
इंदौर/ देश की 74वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के जिला अघ्यक्ष विनय बाकलीवाल ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को आड़े हथों लेते हुए कहा कि, मनमोहन सरकार में जो आर्थिक ग्रोथ 10 फीसदी थी, वह माइनस में चली गई, देश इस समय भयावह संकट में है। झंडावंदन कार्यक्रम में विधायक जीतू पटवारी के अलावा, विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस के कई बड़े छोटे नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान यहां पर ज्यादा भीड़ तो नजर आई, लेकिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोल घेरे बनाए गए थे। साथ ही, यहां शामिल लोगों ने मास्क पहनकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
आज माइनस में है आर्थिक ग्रोथ
झंडावंदन के बाद निधायक जीतू पटवारी ने देश-प्रदेश की जनता समेत इंदौरियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, आजादी का पर्व मनाने की सबसे बड़ी वजह ये है कि, हमारे बच्चों को भी पता चले कि, हमने ये आज़ादी किस तरह हासिल की है। साथ ही, उन्हें ये पता चल सके कि, देश पहले होता है, बाकी सब बाद में। पटवारी ने देश के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि, आज भारत विश्वभर में सबसे बड़ा बेरोजगार देश बन चुका है। देश के सामने कई चुनौतियां हैं, आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जो मनमोहन सरकार में 10 फीसदी तक आर्थिक ग्रोथ रही थी, वो अब माइनस में है। कृषि की ग्रोथ भी समाप्त हो चुकी है। इसलिए देश भयावह संकट में है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, वैसे ही इस संकट से बाहर निकालने में सहयोग देगी।
उपचुनाव में 27 में से 26 सीटें जीतेंगे
वहीं, दूसरी तरफ शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हमने यह पर्व मनाया। साथ ही, सभी ने आज ये संकल्प लिया है कि, आगामी उपचुनाव में भाजपा सरकार और उन गद्दारों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम प्रदेश में फिर से कमलनाथ सरकार बनाएंगे। हम 27 में से 25 से 26 सीटें जीतेंगे। जनता उन गद्दारों को अब वोट नहीं देगी, क्योंकि उन्हें पता है कि, यदि हमने उन्हें फिर से वोट दिया तो वे फिर से उसे बेच देंगे और फिर सरकार गिरा देंगे।
बाकलीवाल ने गिनाई कांग्रेस सरकार की डेढ़ साल उपलब्धियां
कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल में कई कार्य किए। जैसे भूमाफियाओं पर शिकंजा, मिलावटखोरी पर एक्शन, बिजली का बिल, किसान कर्ज माफी, पेंशन 300 से 600 किया, सामूहिक विवाह में 21 से 51 हजार रुपए का प्रावधान किया। जनता कमलनाथ को देख रही है वे इस प्रदेश को आने वाले समय में काफी ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, देखें वीडियो...
Published on:
15 Aug 2020 04:32 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
