इसके अलावा, जिले के अंतर्गत आने वाली जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष/ सरपंच/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक तौर पर ध्वजारोहण कर राष्टर्गान का गायन किया गया। नगर पालिका निगम में महापौर, अध्यक्ष और नगरीय निकायों में नगर पंचायत अध्यक्ष/ नगर पालिका अधिकारी ने अपने-अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार समस्त शासकीय कार्यालयों में भी नियमों के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।