भोपाल/ विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति ने भाजपा सरकार पर कोरोना में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, जांच और इलाज तय समय पर न होने से कोरोना के 20% मरीजों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि, ये लापरवाही ही है कि, अब तक प्रदेश में 1065 मौतें हो चुकी हैं। सरकार की तैयारियां कोरोना से निपटने के लिए नाकाफी साबित हुईं। अगर विधानसभा स्तर पर मॉनिटरिंग की गई होती तो आज ये आंकड़ा सामने न आया होता। इसकी जवाबदारी भाजपा सरकार पर है।