
15 August : शनिवार सुबह 6 से 12 बजे तक शहर के ये मार्ग किये जाएंगे डायवर्ट, भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
भोपाल/ मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते जहां सूबे में राजधानी भोपाल के अलावा किसी अन्य शहर में सरकारी तौर पर सार्वजनिक स्वतंत्रता दिवस मनाने की अनुमति नहीं दी गई है, वहीं सिर्फ राजधानी के लाल परेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही कोरोना मापदंडों के मद्देनजर इस बार छोटे पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा मापदंडो को ध्यान में रखते हुए शहर की नगर निगम सीमा में शनिवार सुबह 6 बजे दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य स्वतंत्रता समारोह में सीएम शिवराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हालांकि, कोरोा संकट के चलते इस बार छोटे पैमाने पर 15 अगस्त की परेड आयोजित की जाएगी।
पढ़ें ये खास खबर- नहीं आया कोई सफाई कर्मी, कलेक्टर-विधायक और डॉक्टरों ने की शहर की सफाई
गुरुवार को हुई थी फाइनल रिहर्सल
इससे पहले गुरुवार को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की मौजूदगी में मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। हालांकि भारतीय स्वतंत्रता की 73वीं वर्षगांठ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। शहर में सार्वजनिक कार्यक्रमों सिर्फ 5 ही लोग शामिल हो सकेंगे। जिला कलेक्टर की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा।
ऐसा रहेगा शहर का ट्रैफिक नियम
-अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे तक लालपरेड ग्राउंड के आसपास वाले मार्गों पर नहीं करने दिया जाएगा।
-सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात का डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा
-जरूरत पड़ने पर रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा होते हुए भारत टॉकीज की ओर जाएंगे।
-लिली टॉकीज से रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर से पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा से होते हुए रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर जा सकेंगे।
-जिंसी चौराहे से शब्बन चौराहे की ओर चर्च रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
-एमपी नगर तिराहे से जेल पहाड़ी होते हुए लाल परेड मैदान की ओर आने वाला ट्रैफिक भी प्रतिबंधित रहेगा।
-सभी डायवर्सन पाइंट से आमंत्रित अतिथिगण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने वाले महानुभाव ही (पासधारी) लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
-समारोह देखने वाले महानुभाव जिनके पास लाल रंग का पास है, वो सत्कार द्वार से (होमगार्ड कार्यालय के सामने) से प्रवेश लेंगे।
-नीले रंग के पासधारक विजय द्वार (पुलिस पेट्रोल पंप के सामने) से प्रवेश लेंगे। परेड में शामिल होने वाले सभी जवानों के लिए विशेष रूप से वर्दी के हिसाब से मास्क बनवाए गए हैं।
ऐसी होगी पार्किग व्यवस्था
-सत्कार गेट से प्रवेश करने वाले अतिथिगण (लाल पासधारी) अपने वाहन को आम बगिया वाले ग्राउंड पर पार्क करेंगे।
-विजय गेट से प्रवेश करने वाले अतिथिगण (नीला पासधारी) अपने वाहन से शहीद स्मारक तिराहे पर उतरकर अपने वाहन लालपरेड मैदान में पार्क करेंगे तथा दो पहिया वाहन सड़क के दाएं तरफ हॉर्स राइडिंग स्कूल ग्राउंड पर पार्क करेंगे।
-सभी पासधरक आमंत्रित अतिथिगण अपने वाहनों के सामने स्क्रीन की बाएं तरफ ऊपर की ओर पास जरूर लगा लें।
Published on:
14 Aug 2020 02:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
