थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों ट्रकों के बीच आमने सामने से हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि, चावल से भरा ट्रक कई फीट तक घिसटते हुए सड़क पर पलट गया। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के केबिन में आग की लपटों से घिर गए। टक्कर के कारण दोनो ही ट्रकों के केबिन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण दोनो ही ट्रकों के चालक, ड्राइविंग सीट पर फंस गए और आग की चपेट में आने से दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालकों के अलावा, दोनों वाहनों में चार अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हालां, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।