
Singh Garjana program: मध्य प्रदेश के इंदौर में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ की स्मृति में सिंह गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम में, हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले तेलंगाना के गोशामहल सीट से भाजपा विधायक टी.राजा सिंह (T. Raja Singh) भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित कर बॉलीवुड से लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं, उन्होंने ऑनलाइन टैक्सी सर्विस ऐप जैसे ओला और उबर को भी लव जिहाद फैलाने वाली कंपनी बता दिया। विधायक राजा सिंह ने कहा कि 'जिस तरह यूपी के पास योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम है, वैसे ही एमपी में भी एक योगी जैसा खड़ा हो गया है, मुगलिया जगहों के नाम बदल रहा है।'
भाजपा विधायक ने अपने भाषण में कहा कि देश में लव जिहाद का बड़ा षड़यंत्र चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में खंडवा और भोपाल जिले लव जिहाद का केंद्र बन गए हैं। विधायक ने कहा कि लव जिहाद करने वालोँ के अंदर कानून बनने के बाद भी डर नहीं है। राजा सिंह इसके बाद ऑनलाइन टैक्सी सर्विस ऐप पर विवादित बयान दिया और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रैपिडो (Rapido), ओला (Ola), उबर (Uber) की सेवाओं का इस्तेमाल हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फसाने के लिए किया जा रहा है।
टी राजा सिंह ने इसके बाद बॉलीवुड के तीनों खान- शाहरुख, सलमान और आमिर पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जितने भी खान जो हीरो हैं उन्होंने कभी भी अपनी फिल्मों में अच्छा मैसेज नहीं दिया। विधायक ने कहा कि कुछ खान तो ऐसे हैं जो खाते भारत का है, कमाते भारत में है और कहते है कि पाकिस्तान में अच्छी सुरक्षा मिलती है। मैं कहना चाहता हूं जाओ न, रोका किसने है।
उन्होंने सभा में भाषण देने के दौरान कहा कि जीना और मरना है तो छत्रपति संभाजी महाराज जैसा। उन्होंने कहा कि राजा महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने घास की रोटी खाना पसंद किया, लेकिन किसी के आगे झुके नहीं। विधायक ने आगे कहा कि 'गद्दारों के कारण ही हिंदू राष्ट्र बनाने में दिक्कत आती है। अगर छत्रपति संभाजी महाराज को नहीं पकड़वाया होता, तो आज हमारा भारत हिंदू राष्ट्र होता।'
Published on:
16 Feb 2025 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
