29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर अग्निकांड: फायरबिग्रेड के बयान उगलेंगे, ‘8 लोगों’ की मौत का सच

Indore Fire Tragedy Update: आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची और मौके पर पहुंचने के बाद भी सही दिशा में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई।

2 min read
Google source verification
Indore Fire Tragedy

Indore Fire Tragedy (Photo Source - Patrika)

Indore Fire Tragedy Update: बृजेश्वरी एनएक्स स्थित दो मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी गई है। अब तक 18 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जल्द ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के अनुसार 18 मार्च की तड़के पुगलिया परिवार के घर में लगी आग की घटना की जांच जारी है। अब तक परिवार के तीन बेटों, मां, स्थानीय रहवासियों, एसडीईआरएफ टीम और पुलिसकर्मियों के बयान लिए जा चुके हैं। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों के बयान जल्द दर्ज किया जाएंगे।

परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

परिवार के बेटे के अनुसार, आग लगने के समय वे अपनी मां और दो भाइयों के साथ पहली मंजिल की गैलरी से नीचे उतरने में सफल रहे। उनका आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची और मौके पर पहुंचने के बाद भी सही दिशा में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय पर मदद मिलती तो घर में फंसे अन्य सदस्यों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के कारणों और संभावित जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आएगा।

8 मौतों वाला घर बेहद खतरनाक…

भवन अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि मकान की स्थिति बेहद जर्जर है और फिलहाल यह रहने योग्य नहीं है। दूसरी ओर हादसे की सूचना पर मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के भी बयान हुए हैं। नगर निगम के भवन अधिकारी विशाल राठौड़ गुरुवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान का विस्तृत निरीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि आग के कारण भवन की संरचना कमजोर हो चुकी है। छत के कई हिस्सों में सरिए बाहर निकल आए हैं और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार बिना मरम्मत के मकान का उपयोग करना जोखिम भरा है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा औपचारिक नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गर्म होकर जाम हो गया था गेट

बीते दिन पुगलिया परिवार के सौरभ, सोमिल, हर्षित और उनकी मां के बयान लिए थे। सौरभ ने बताया, वह रात में घर पहुंचा तब घर के बाहर ईवी कार चार्ज पर नहीं थी। पता चला कि बाद में भाई हर्षित घर आया तो उसने कार चार्ज पर लगाई थी। जब आग फैली तो सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे माता-पिता जागे थे। हम नीचे पहुंचे तो लोहे का दरवाजा गर्म होने से जाम हो गया था। बाथरूम से पानी लाकर पहले घर की आग बुझाने का प्रयास किया।