
तेंदुए का अब तक कोई सुराग नहीं
इंदौर में खतरनाक तेंदुए घूम रहे हैं। आइआइटी इंदौर के परिसर में एक तेंदुआ को घूमते देखा जा रहा है। इधर महू के आर्मी वार कालेज में भी तेंदुए का मूवमेंट है। दोनों जगहों पर तेंदुआ को देख लोग दहशत में हैं। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई।
वन अधिकारियों के अनुसार आइआइटी परिसर में मादा तेंदुआ घूम रही है और उसके साथ दो शावक भी हैं। तेंदुआ के संबंध में वन अधिकारियों को आमजनों को चेताया भी है। इस बीच वन विभाग ने तेंदुआ के मूवमेंट पर नजर रखना शुरु कर दिया है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा दिए हैं।
सिमरोल स्थित आइआइटी इंदौर परिसर में मादा तेंदुआ और दो शावकों का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वन विभाग ने सर्च आपरेशन शुरु कर दिया है। वन विभाग ने आसपास के लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि वे यहां न जाएं। महू आर्मी वार कालेज परिसर में भी वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। तेंदुए को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए बकरी को बांधा गया है।
वन विभाग को आइआइटी इंदौर में परिसर में घूम रहे तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले- वन विभाग को आइआइटी इंदौर में परिसर में घूम रहे तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। मादा तेंदुआ पांच से छह साल की बताई जा रही है। मादा तेंदुआ और शावक परिसर में तीन-चार दिन से घूम रहे हैं।
Published on:
31 Oct 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
