
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, सड़क पर खुद ट्रैफिक नियम सिखा रहे DCP, VIDEO
मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने एक बार फिर जिलेभर में 'रोको टोको अभियान' की शुरुआत की है। यही नहीं, इस अभियान को मुस्तैदी से अमली जामा पहनाने के लिए यातायात विभाग के नवागत डीसीपी मनीष अग्रवाल खुद ही शहर की सड़कों पर लोगों को जागरुक करने उतर गए हैं।
मंगलवार की सुबह 9 बजे से ही डीसीपी मनीष अग्रवाल ने मैदान संभालते हुए शहर के हर व्यस्ततम मार्ग से लेकर गली - गली तक पहुंचकर बिना हेलमेट पहने लोगों को रास्ते में रोककर हेलमेट पहनने के महत्व समझाए। यही नहीं, उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही घरों से निकलने की अपील की। इस दौरान जो भी वाहन चालक हेलमेट लगाकर मार्ग से गुजरे तो डीसीपी मनीष अग्रवाल ने उन्हें भी रोककर उन्हें गुलाब का फूल भेंट करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक होने की निशानी बताते हुए स्वागत किया। वहीं, जो लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते मार्ग से गुजरे तो डीसीपी ने उन्हें भी रोककर समझाइश दी, साथ ही वापस घर जाकर हेलमेट लेकर आने को कहा। यहां लोगों ने भी डीसीपी की बात मानते हुए घर की ओर लौट गए और हेलमेट के साथ ही दौबारा लौटे।
सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों में कमी लाने की कवायद
इस संबंध में डीसीपी मनीष अग्रवाल का कहना है कि, हमारा ये अभियान हर मंगलवार को शहर के मोहल्ले - मोहल्ले में चलाया जाएगा। वहीं, इस अभियान से लोगों में जागरूकता भी आएगी साथ ही साथ समय - समय पर ट्रैफिक विभाग पुलिस अलग - अलग जगह चौराहे पर भी हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी, ताकि सड़क हादसों में बिना हेलमेट हेड इंजरी होने से मौत हो जाती है। ऐसे हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े में किसी तरह से कमी लाई जा सके।
Published on:
11 Apr 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
