31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब

इंदौर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

इंदौर। छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर उत्सव समिति के उपाध्यक्ष रमेश चितलांग्या ने बताया कि नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाद पूजन किया गया। इसके बाद भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी ने सभी भक्तों को सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।