
स्पेशल ट्रेन शुरु (Photo Source- Patrika)
Diwali Special Train : त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की अधिक संख्या को मद्देनजर रखते हुए रेल प्रबंधन आज से मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक के यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने आज शनिवार 18 अक्टूबर से एमपी के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) और राजस्थान के शहर जयपुर के बीच विशेष ट्रेन शुरु करने जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन जयपुर स्टेशन से किया गया है। जयपुर-महू-जयपुर स्पेशल दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरों में चलाई जाएगी।
महू-जयपुर स्पेशल 19 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच चलाई जाएगी। ये ट्रेन सुबह 05:20 बजे महू रेलवे स्टेशन से रवाना होकर शाम 18:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। रतलाम मंडल में ट्रेन का ठहराव इंदौर (05:45/05:50), रतलाम (08:00/08:10), मंदसौर (09:40/09:42), नीमच (10:40/10:42) और चित्तौड़गढ़ (11:35/11:40) पर होगा।
जयपुर-महू स्पेशल 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी। यह जयपुर से शनिवार दोपहर 01:00 बजे रवाना होकर शनिवार रात 01:30 बजे महू पहुंचेगी। रतलाम मंडल में ट्रेन चित्तौड़गढ़ (06:40/06:50), नीमच (08:18/08:20), मंदसौर (09:20/09:22), रतलाम (11:00/11:10) और इंदौर (01:00/01:05) पर रुकेगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम और इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी।
स्पेशल ट्रेन एलएचबी कोच रेक से संचालित होगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
Updated on:
18 Oct 2025 09:41 am
Published on:
18 Oct 2025 09:41 am
