
अजब गजब : जब मुर्गे की बांग पर खुली डॉक्टर की नींद तो शिकायत करने पहुंच गए थाने
इंदौर. एक समय वो था जब मुर्गे की बांग सुनकर लोग नींद से जागा करते थे। आज के परिवेश के हिसाब से देखें तो इसे पहले के दौर का अलार्म क्लॉक कहा जा सकता है। दिनचर्या की शुरूआत ही मुर्गे की बांग से ही हुआ करती थी। लेकिन, अब यही मुर्गे की बांग लोगों की नींद खराब करने लगी है। आपको अजीब लगेगा, पर ये सच है। इसका एक उदाहरण सामने आया है मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर से। जब एक पड़ोसी के मुर्गे की बांग से सुनकर नींद से जागे डॉक्टर साहब मुर्गे और उसके मालिक की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। डॉक्टर साहब ने पुलिस से आग्रह किया कि, इस समस्या का निवारण कराया जाए, इसपर पुलिस द्वारा थाने बुलाकर समझाइश दी गई, तब जाकर मामला शांत हुआ।
मुर्गे की शिकायत का ये अजीबो गरीब मामला शहर के पलासिया थाना इलाके का है, जहां पर एक डॉक्टर सुबह की नींद पूरी नहीं होने के कारण पड़ोसी की शिकायत लेकर थाने पर पहुंच गए। डॉक्टर ने पुलिस से कहा कि, वो देर रात को ड्यूटी से लौटते हैं। लेकिन, उनके पड़ोसी के यहां मुर्गे पले हैं, जो तड़के ही बांग देना शुरु कर देते हैं, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।
पड़ोसी के घर में मुर्गे ही नहीं डॉगी भी पले हैं
शहर के सिल्वर एंक्लेव निवासी डॉ.आलोक मोदी की शिकायत पर पड़ोसी वंदना विजयन के खिलाफ पुलिस ने धारा 138 के तहत पब्लिक न्यूसेंस की धारा में प्रकरण दर्ज कर उसे समझाइश के लिए थाने बुलाया। महिला वंदना विजयन ने अपने घर पर सिर्फ मुर्गे ही नहीं पाले हैं, बल्कि चार डॉग पाल रखे हैं। डॉक्टर ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह लेट नाइट हॉस्पिटल से घर लौटते हैं। जैसे तैसे उनकी नींद लगी ही होती है कि, तड़के ही पड़ोसी के घर में पले मुर्गे बांग देना शुरू कर देते हैं।
पुलिस ने मुर्गा मालिक को दिया सुझाव
मामले को लेकर पलासिया थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने बताया कि, डॉ.आलोक मोदी की शिकायत पर उनकी पड़ोस में रहने वाली वंदना विजयन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मुर्गों की मालकिन महिला को बुलाकर समझाइश दी गई है। पुलिस ने महिला को बताया कि, वो रात के समय अपने मुर्गों को पिंजरे में बंद करके रखें। साथ ही, पिंजरे पर एक मोटा सा कपड़ा भी डाल दें, ताकि मुर्गे को पहर की जानकारी न हो और वो बांग न दे। पुलिस ने महिला को चारों डॉग को भी घर के भीतर बांधकर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनसे किसी को परेशानी न हो। आपको बता दें कि, इससे पहले भी कई बार इलाके के लोग महिला के डॉग्स और मुर्गों की शिकायत करने थाने आ चुके हैं, जिसपर पुलिल द्वारा पहले भी महिला को थाने बुलाकर समजाइश दी जा चुकी है।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
29 Nov 2022 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
