8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर्स-स्टॉफ के साथ मारपीट, महिला सुरक्षाकर्मी को बाल पकड़कर घसीटा

संयोगिता गंज थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 13 Nov 2024, 12:25 PM IST

MY Hospital

MY Hospital: मंगलवार देर रात एमवायएच (myh) में एक बार फिर से डॉक्टर्स व स्टॉफ के साथ मारपीट की घटना हुई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर्स सहित महिला सुरक्षाकर्मी को बेरहमी से पीटा। परिजनों ने फोन कर बाहर से पांच से छह कुछ युवकों को बुलाया व न्यू चेस्ट वार्ड के डॉक्टर्स व स्टॉफ के साथ मारपीट की। ड्यूटी रूम में भी तोडफ़ोड़ कर दी। इस घटना ने एमवायएच में तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं के दावों को खोखला साबित कर दिया है।

एमवायएच के न्यू चेस्ट वार्ड में रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच की यह घटना है। बच्चों के वार्ड में डॉक्टर श्वेतांक सोनी व अन्य स्टॉफ ड्यूटी पर था। इस दौरान इलाज सही नहीं मिलने पर मरीज के परिजन दीपक सोलंकी, प्रदीप सोलंकी व अन्य लोगों से बहस हुई। इस दौरान मरीज के परिजनों ने मारपीट शुरू की। इसके बाद कुछ ओर लोग आए व तोडफ़ोड़ व मारपीट की। परिजन यहीं नहीं रूके बीच बचाव के लिए आई महिलाओं सुरक्षाकर्मी को मरीज के साथ आई महिलाओं ने बाल पकडक़र घसीटा। घटना की जानकारी के बाद संयोगिता गंज थाने की पुलिस पहुंची व दो आरोपियों को पकड़ा है। इन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया।

ड्यूटी रूम में घुस गए थे

डॉ. श्वेतांक सोनी ने बताया वे शिशु रोग विभाग में रात को ड्यूटी पर थे। तभी दीपक व प्रदीप आए व बच्चे की तबीयत को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान समझाने की कोशिश हुई लेकिन वे हावी होते रहे। सुरक्षाकर्मी के आने पर उससे भी अभद्रता शुरू हुई। इसके बाद उनके साथ आए लोग भी ड्यूटी रूम में घूसे व सारे दस्तावेज फेंक दिए। इसके बाद गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू की। इधर अटेंडर भी डॉक्टर्स पर अपशब्द कहने व मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।

बच्चे की तबीयत को लेकर थे नाराज

जानकारी के अनुसार बच्चे को वायरल के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद विवाद हुआ।

जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन

बुधवार को घटना के विरोध में एमवायएच गेट के सामने जूनियर डॉक्टर पहुंचेे। उन्होंने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एमवायएच में अगस्त माह में महिला डॉक्टर्स से विवाद की घटना सामने आई थी। इसके बाद दस दिन पहले भी एक विवाद हुआ था। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद कलेक्टर ने आदेश देकर कई बिंदुओं पर व्यवस्थाएं बनाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी इस पर पूरी तरह अमल नहीं हो पा रहा है।