
इंदौर. इंदौर के सबसे प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की सोमवार को दानपेटियां खोली गईं। लाखों रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ ही दो हजार के नोट भी बड़ी संख्या में निकले हैं। हर बार की तरह भक्तों ने चिट्ठियों के माध्यम से भी बप्पा से गुहार लगाई है। पहले दिन खोली गई 40 में से 8 पेटियों में से करीब 31 लाख रुपए निकले हैं। जिन्हें मंगलवार को बैंक में जमा करा दिया गया। मंगलवार को भी नोटों की गिनती जारी रही। बताया गया है कि करीब हफ्ते तक खजराना के खजाने की गिनती चल सकती है।
खजराना के खजाने में बरसा धन
बता दें कि पिछली बार दिसंबर में दानपेटियां खुली थी। इस बीच शहर में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन भी हुए हैं। सोमवार को दानपेटियों में करीब डेढ़ लाख रुपए की अनुमानित विदेशी मुद्राएं निकली हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि शहर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जी-20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए एनआरआई अतिथियों ने मंदिर आकर दर्शन कर श्रद्धा अनुसार दान डाला था। संभवत: वे सभी नोट विदेशी थे।
देखें वीडियो-
विदेशी मुद्राएं भी मिलीं
पं. भट्ट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमीरात, नेपाल की मुद्रा भी निकली है। सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन डॉलर हैं। एक ऑस्ट्रेलियन डॉलर की भारतीय मुद्रा में वर्तमान कीमत करीब 54 रुपए हैं। 50, 20, 10 व 5 डॉलर के नोट भी हैं। पहली बार दो हजार के 200 से ज्यादा नोट निकले हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के, अंगूठी और 50 हजार रुपए की गड्डी भी निकली है। इसके साथ भक्तों की वो अर्जियां भी दान पेटी में मिली हैं जो भक्तों ने भगवान को लिखी हैं। इनमें से कुछ अर्जियों में अच्छी नौकरी की प्रार्थना भगवान से की गई है तो कुछ में खुद की शादी के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
देखें वीडियो-
Published on:
06 Jun 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
