
इंदौर. बैंड-बाजा के साथ दूल्हा बारात लेकर आया...स्टेज पर वरमाला लिए दूल्हन का काफी देर तक इंतजार किया...लेकिन जब बहुत देर तक दुल्हन नहीं आई तो दूल्हे को शक हुआ..पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी और वहीं से बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है। मामला इंदौर का है जहां चिमनबाग इलाके में उज्जैन से बारात आई थी। दुल्हन के भागने के बाद दूल्हा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
उज्जैन से बारात लेकर आया था दूल्हा
जानकारी के मुताबिक चिमनबाग इलाके में रहने वाली अनामिका (बदला हुआ नाम) की शादी बुधवार को उज्जैन के रहने वाले अभिनव (बदला हुआ नाम) के साथ होनी थी। दूल्हा अभिनव घोड़ी चढ़कर ढोल बाजों के साथ दुल्हनिया लेने के लिए पहुंचा। बारात का स्वागत हुआ और दूल्हे के साथ रस्में भी हुईं। इसके बाद दूल्हा स्टेज पर जयमाला के लिए दुल्हन का इंतजार करता रहा। काफी देर तक जब दुल्हन जयमाला के लिए नहीं आई तो उसने पूछताछ शुरु की, पहले अनामिका के घर वालों ने कहा कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई है बस आती ही होगी, फिर बाद में रास्ते में गाड़ी पंक्चर होने की बात कहने लगे। जिस पर दूल्हे अभिनव को शक हुआ तो साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंच गया जहां उसे पता चला कि उसकी दुल्हनिया अनामिका को अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ फरार हो चुकी है। दुल्हन के भागने का पता चलते ही दूल्हा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
दुल्हन की मां बोली- वो तो भाई जैसा था
दुल्हन की मां ने बताया कि बेटी अनामिका (बदला हुआ नाम) सहेलियों के साथ मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी और वहीं से भाग गई। उन्होंने बताया कि आकाश नाम के एक लड़के का अक्सर घर पर आना जाना था और वो भी अब गायब है। लेकिन वो तो अनामिका के भाई जैसा था हम सब उस पर काफी भरोसा करते थे। दोनों के फोन भी बंद भी आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने दुल्हन की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की बात कह रही है।
Published on:
19 May 2022 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
