8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2 सितंबर से फिर से चलेगी ‘दुरंतो एक्सप्रेस’, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

इंदौर-मुंबई दूरंतो 2 सितंबर से, 11 घंटे में पूरा होगा सफर.....

less than 1 minute read
Google source verification
durtno.jpg

Duronto Express

इंदौर। मुंबई आने जाने वाले यात्रियों को सौगात मिलने जा रही है। इंदौर-मुंबई के बीच दुरंतो एक्सप्रेस फिर शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन मात्र 11 घंटे में इंदौर से मुंबई पहुंचाएगी। रेलवे बोर्ड ने इंदौर-सेंट्रल मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी । यह ट्रेन 2 सितंबर से सेंट्रल मुंबई से सफर शुरू करेगी।

इंदौर-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। स्पेशल ट्रेन रहेगी। मुंबई सेंट्रल दूरंतो एक्सप्रेस शुक्रवार और रविवार को इंदौर से तो गुरुवार और शनिवार को मुंबई से रवाना होती है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 2 सितंबर की रात 11 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन रात 9 बजे रवाना होगी और दूसरे सुबह 8.20 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।

5 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में चल रहीं स्पेशल गाड़ियों के चलने की अवधि को अगले आदेश तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बांद्रा टर्मिनस पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 6 सितंबर से अगले आदेश तक चलती रहेंगी।

इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 5 सितंबर से अगले आदेश तक चलती रहेगी। इसके साथ उधना-मंडुआडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 3 सितंबर से, इंदौर-पटना द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 1 सितंबर से, इंदौर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 4 सितंबर से अंगले आदेश तक चलती रहेगी।