
उत्तरी सर्द हवाओं का असर, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू से हा गुजर रहा है, जो शुक्रवार तक गुजर गया। यही कारण है कि, अब तापमान में कमी आने लगी है।
24 घंटे में सुधंरेगा मौसम
हालांकि, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से प्रदेश के कई जिलों पर बादलों का डेरा अब भी जमा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां भी अब शुक्रवार शाम से तापमान में गिरवट आनी शुरु हो गई है। शनिवार को धूप निकली पर ठंड कम नहीं हुई। इसके बाद दो-चार दिन सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात
इधर, अरब सागर के सिस्टम के साथ पश्चिमी विक्षोभ वन रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बन रहा है, जो 12 घंटे में मजबूत होकर अवदाब और अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान के रूप में नजर आएगा। इसका प्रभाव उत्तरी आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के साथ पूवी उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में रह सकता है। 24 दिसंबर को वह तट क्रॉस करेगा।
रायसेन--5.4--22.4
आयुष्मान कार्ड का बेजा इस्तेमाल कर रहे निजी अस्पताल, देखें video
Published on:
18 Dec 2021 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
