काम में विश्वास रखती हूं : कैटरीनाफिल्म की स्टोरी किसे कनेक्ट करेगी?यह स्पेशल स्टोरी है। ये हर गर्ल और वुमन से कनेक्ट करेगी। इसमें इमोशंस हैं, जो हर किसी की लाइफ में होते हैं। कोशिश है कि फिल्म 'बार-बार देखो' के जरिए घर की हर वुमन तक पहुंच पाएं।
अब आगे किस प्रोजेक्ट में काम करने वाली हैं?प्रकाश झा के साथ फिल्म राजनीति में काम किया था। वे बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं, जो ऑडियंस से कनेक्ट करने वाली फिल्में बनाते हैं। अब राजनीति-2 के लिए डिस्कशन चल रहा है। इसमें बीते कुछ सालों में पॉलीटिकल सिचुएशन में आए चेंजेंस को कवर किया जाएगा।
शुरुआती दौर में सक्सेस न मिलने पर क्या रिएक्शन था?मैं लगातार काम करने पर विश्वास रखती हूं। 'मैंने प्यार क्यों किया' या 'नमस्ते लंदन' फिल्मों में सक्सेस नहीं मिली, लेकिन खुद को इम्प्रूव किया और 'न्यूयॉर्क' व 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिल्मों में सक्सेस गेन की, जो आज भी जारी है।
बॉलीवुड में लैंग्वेज को लेकर कभी प्रॉब्लम आई?मुझे लैंग्वेज को लेकर कभी प्रॉब्लम नहीं आई। पहले जब बॉलीवुड में आई थीं, तब हिंदी नहीं आती थी, लेकिन हिंदी सीखी। इससे पहले साउथ की फिल्मों में भी काम किया, जिसके लिए रीजनल लैंग्वेजेस सीखी। एक बार तेलुगु फिल्म 'मल्लिशवरी' में डांस की शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर ने मुझे कहा था कि यह लड़की कभी डांस नहीं कर पाएगी। इसके बाद डांस को पैशन बनाया। मैं लाइफ का हर मोमेंट जीना चाहती हूं।
-5 डिग्री पर आसान नहीं थे एक्सप्रेशंस : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, फिल्म में अलग तरह का एक्सपीरियंस मिलाफिल्म को लेकर आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?पहली बार इंडिया में इस प्रकार का कंसेप्ट लिया है। फिल्म में तीन जनरेशन को दिखाया है। इसके लिए प्रोस्थेटिक मेकअप किया है, जिसकी शुरुआत शूटिंग से एक साल पहले ही कर दी थी। 8 घंटे के शूट के लिए पांच घंटे मेकअप करना होता था। शूटिंग के दौरान 'तेरी खैर मंगड़ी सॉन्ग' की शूटिंग के समय माइनस 5 डिग्री टेम्प्रेचर था। इस समय एक्सप्रेशंस देना आसान नहीं था, लेकिन कैटरीना के साथ केमिस्ट्री थी, जिससे कॉन्फिडेंस मिला और हमने शूटिंग पूरी की। फिल्म में मेरे लिए अलग ही तरह का एक्सीपीरियंस रहा।
बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत कैसे हुई?पॉकेटमनी के लिए 18 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की। एक दिन मुझे ऑडिशन पर भेजा गया। बाद में पता चला कि ये फिल्म के लिए था। ऑडिशन देते समय लगा कि एक्टिंग कर सकता हूं, इसलिए इस पर फोकस रखा। 26 साल की उम्र में एक्टिंग कॅरियर शुरू हुआ और अब 8 साल हो गए हैं। खुद को बेहतर पोजिशन में देखकर अच्छा लगता है।
मार्केटिंग से फिल्म की सक्सेस का कोई फंडा है?कभी-कभी मार्केटिंग करने के बाद भी फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आती, इसलिए मार्केटिंग के जरिए फिल्म की सक्सेस का कोई फंडा नहीं बन सकता। यंगस्टर्स के बीच जाकर फिल्म के सॉन्ग काला चश्मा पर डांस कर रहे हैं, ताकि यूथ से कनेक्ट कर सकें। मुझे लगता है कि यह इनोवेटिव तरीका है, लेकिन इसके लिए फिल्म में अच्छा गाना होना चाहिए, जो हमारे पास है।
जंजीरावाला चौराहा और राजबाड़ा पर लगाए ठुमकेशहर में कैटरीना और सिद्धार्थ के फैंस शुक्रवार को खुश हो गए। दोनों कलाकारों ने सबसे पहले जंजीरावाला स्क्वेयर पर पहुंचकर काला चश्मा सॉन्ग पर डांस किया और खूब ठुमके लगाए। यहां उनके सैकड़ों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर शहर के ट्रैफिक जवान रणजीत सिंह के साथ दोनों ने डांस किया और ट्रैफिक कंट्रोल के बारे में जानकारी ली। इसके बाद फिल्म की स्टारकास्ट राजबाड़ा पहुंची। यहां राजबाड़ा में कैटरीना और सिद्धार्थ ने फोटोशूट करवाया और डांस भी किया।