27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सामने आई गुटबाजी, प्रभारी आए पदाधिकारी गायब

प्रदेश प्रभारी के आने की नगर ने नहीं दी सूचना, जैसे-तैसे भर पाया हॉल, बाहरियों ने बचाई लाज

2 min read
Google source verification
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सामने आई गुटबाजी, प्रभारी आए पदाधिकारी गायब

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सामने आई गुटबाजी, प्रभारी आए पदाधिकारी गायब

इंदौर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम का इंदौर दौरा गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। नगर अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों सहित कई नेताओं को बैठक की सूचना तक नहीं दी। इस फेर में अधिकतर ने दूरी बनाई तो कार्यक्रम में नए-नवेलों को बुलाकर कुर्सियां भरी गईं।

लाख प्रयास करने के बावजूद भाजपा अपनी पकड़ मुस्लिम समाज में नहीं बना पा रही। इसको लेकर पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन कर रखा है, लेकिन उसके भी हाल बेहाल हैं। गुटबाजी हावी है। मोर्चे में करंट लाने के लिए प्रदेश प्रभारी सैयद इब्राहिम मोहम्मद आए, लेकिन उनकी मौजूदगी भी आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गई। अगवानी कर रहे नगर अध्यक्ष शेख असलम और उनकी टीम ने पुराने नेताओं को कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी। यहां तक कि प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों तक को नहीं बुलाया।

इस वजह से वरिष्ठों में कमल भाई, खुरासान पठान और मंजूर अहमद के अलावा कोई नजर नहीं आया। यहां तक कि प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर शाह, मंत्री बबलू खान, नासिर राजे व मोइन पठान भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। रिजवान भारती पहुंचे, लेकिन मंच पर जगह नहीं दी गई। कार्यक्रम में नगर के मौजूदा पदाधिकारी अपने कुछ समर्थकों के साथ आए। मजेदार बात तो ये है कि तीन-चार गाडिय़ां तो प्रभारी के साथ में थीं। वे भी सभी हॉल में ही बैठे थे, जिन्होंने नगर मोर्चा की इज्जत बचा ली।

कार्यक्रम में मौजूद नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी स्थिति को भांप गए थे। इशारों ही इशारों में उन्होंने मोर्चे को मिलकर काम करने और साथ काम करने की सलाह दी और बहुत कम समय में अपनी बात रखकर वे चल भी दिए। मजेदार बात तो ये है कि वरिष्ठ नेता खुरासान पठान ने तो अध्यक्ष असलम से पूछ भी लिया कि प्रदेश के पदाधिकारी कहां हैं, जिस पर उनका कहना था कि प्रदेश स्तर से ही उन्हें सूचना दी गई थी।

मुसलमानों को डरा रखा, तुम्हारी दुश्मन है भाजपा
मोर्चा के प्रदेश प्रभारी इब्राहिम ने पार्टी नेताओं में जोश भरकर दमदारी से काम करने का आह्वान किया। कहना था कि मुस्लिम को डरा रखा है। बोला जाता है कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो आपको देश से निकाल देगी, आपके साथ भेदभाव करेगी... मुस्लिमों की दुश्मन है, जबकि ऐसा नहीं है। भाजपा जोडऩे का काम करती है। संघ के बारे में भी गलतफहमी फैला रखी है, जबकि संघ प्रमुख ने पिछले दिनों कहा था कि हिंदुस्तान में से अगर मुस्लिम को निकाल दो तो हिंदुस्तान का कोई अस्तित्व नहीं रह जाएगा।

मुस्लिमों के बिना देश तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती। कुछ लोगों के बयान से गड़बड़ हो जाती है, जो सभी जगह रहते हैं। उनकी वजह से भाजपा के खिलाफ नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सोने की चिडिय़ा बनाना है। भाजपा में पद के लिए काम नहीं करना है, इसलिए काम करना है कि स्वर्णिम भारत के साकार होने वाले सपने में हम भी भागीदार रहें।