7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बन जाए तो खुद करवा सकते हैं बंद, जानिए कैसे

साइबर ठगोरे कर रहे ठगी की वारदात, प्रभावी लोगों के नाम से लगा रहे चपत.....

2 min read
Google source verification

इंदौर। कोरोना संक्रमण काल में भी साइबर फ्रॉड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। नए-नए तरीके से फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद सावधान रहकर इससे बचे। हाल के दिनों में अफसर, नेताओं की बन फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर रुपए मांगने के काफी मामले सामने आ रहे हैं।

फर्जी प्रोफाइल बनने पर पुलिस के चक्कर लगाना पड़ते हैं, लेकिन ऐसे में लोग सर्तक रहकर बच सकते हैं। पुलिस के चक्कर लगाने के बजाए लोग खुद ही फर्जी प्रोफाइल को बंद करवाकर दोस्तों को ठगी से बचा सकते हैं।

अफसर नेताओं की बन चुकी है फर्जी प्रोफाइल

ठगोरे इस समय सबसे ज्यादा फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगने की कोशिश में रहते हैं। एडीजी वरुण कपूर, एसपी पश्चिम महेशचंद्र जैन, एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के साथ ही कई टीआई, नेताओं व प्रभावी लोगों की प्रोफाइल बनाकर ठगोरे रुपए की मांग कर चुके है।

इस तरह बंद करवा सकते हैं फर्जी प्रोफाइल

किसी की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बन जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खुद ही उसका हल निकाल सकते हैं...।

- पहले फर्जी प्रोफाइल को खोलें।

- स्क्रीन पर मैसेजर के पास बने तीन डाट को खोले ।

- इसमें फाइंड सपोर्ट व रिपोर्ट प्रोफाइल आप्शन मिलेगा।

- इस आप्शन को खोलने पर प्रीटेडिंग टू बी समवन लिखा सामने आएगा।

- इसे खोलने पर बताना होगा कि प्रोफाइल आपके नाम से बनी है या अन्य किसी परिचित के नाम से।

- किसी परिचित की प्रोफाइल होने पर उसका नाम वहां सर्च कर आगे बढ़ना होगा।

- इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद वापस प्रीटेडिंग टू बी समवन आप्शन पर आए।

-इसके नीचे फेक अकाउंट आप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक कर सबमिट करने से फेक प्रोफाइल की रिपोर्ट हो जाएगी।

- इसी तरह की प्रक्रिया आप अन्य लोगों से भी करवाए ताकि प्रोफाइल जल्द बंद हो जाए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

-फेसबुक मैसेंजर पर मित्र द्वारा रुपए मांगे जा रहे हैं तो उसे फोन कर इसकी पुष्टि करें।

-यदि फोन पर बात नहीं हो पाए तो उसके परिजन से बात करें।

- बिना पुष्टि किए ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर न करें।

- हैकर्स उन प्रोफाइल को जल्द हैक कर लेते हैं, जिनका पासवर्ड मोबाइल नंबर या नाम हो। इससे बचने के लिए आसानी से गेस किए जाने वाले पासवर्ड से बचें। समय-समय पर उसे बदलते रहे ।

बिहार-झारखंड में सक्रिय ठगोरे

साइबर फ्रॉड की घटनाओं को बिहार के कतरी सराय व झारखंड में जामतारा, पश्चिम बंगाल में सक्रिय साइबर ठगोरे अंजाम दे रहे हैं। एसपी साइबर सेल जितेंद्र सिंह के मुताबिक साइबर फ्रॉड से बचने का एक मात्र तरीका खुद सावधान रहना है। लोगों को चाहिए कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की बात में आकर पैसे का कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं करें।