7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी अहिल्याबाई होलकर में भीषण आग, देखें VIDEO

शहर में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी (चोइथराम सब्जी मंडी) में बुधवार दोपहर आग लग गई। आपको बता दें कि यह इंदौर शहर की नहीं बल्कि प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

2 min read
Google source verification
choith_ram_sabzi_mandi_indore_me_lagi_bhishan_aag.jpg

इंदौर। शहर में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी (चोइथराम सब्जी मंडी) में बुधवार दोपहर आग लग गई। आपको बता दें कि यह इंदौर शहर की नहीं बल्कि प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी दूर से ही उसकी लपटें देखी जा सकती थीं। कुछ हालांकि इस दुर्घटना में अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:मुंबई मेट्रो और बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा करने वाली ये कंपनी संभालेगी महाकाल का जिम्मा, 500 कर्मचारी उतरेंगे मैदान में

जानकारी के मुताबिक जैसे ही मंडी में आग भभकती दिखी तो लोगों ने फायर ब्रिगेड का जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में भभकती लपटें और धुंआ देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी। इस दौरान लोगों ने आग को बुझाने के लिए बाल्टियों से भर-भरकर पानी भी डाला लेकिन आग बढ़ती ही गई। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी? लेकिन इस आग से छोटे-बड़े व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

ये भी पढ़ें:लाडली बहना योजना में बैंकों ने ही 'खर्च कर डाली पहली किस्त', तो 18 हजार लाडली बहनों को अब भी 1000 Rs का इंतजार

मौके पर पहुंचे सांसद ने दिए जांच के आदेश
मामले की सूचना मिलते ही सांसद शंकर लालवानी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को जल्द ही आग पर काबू पाने की बात कही। वहीं उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द पता लगाया जाए कि आग कैसे भड़की।

ये भी पढ़ें: जिन बहनों के खाते में नहीं आए 1000, उन्हें इस तारीख को मिलेगी लाडली बहना योजना की पहली किस्त

ये भी पढ़ें:बिहार सीएम नीतीश कुमार पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, बोले 'पलटूराम पहले अपना घर संभालो', Watch VIDEO