16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त ने बेल्ट से गला घोंटा, लोहे के एंगल से फोड़ा सिर, इंदौर में मर्डर केस का खुलासा

Gautampura Murder Case: पांच दिन पहले खेत में मिले बाबूलाल के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Jul 16, 2026

Gautampura Murder Case friend killed man after drinking session

Gautampura Murder Case: गौतमपुरा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा (फोटो सोर्स- Patrika)

Gautampura Murder Case Updates: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में करीब पांच दिन पहले हत्या की वारदात को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गौतमपुरा क्षेत्र में एक खेत में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शख्स को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान नशे में हुए विवाद में पहले उसने दोस्त का बेल्ट से गला घोंटा फिर लोहे के एंगल से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया था। हैरानी वाली बात ये थी कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि खुद उसका दोस्त था।

खेत पर पड़ा मिला था शव

थाना गौतमपुरा पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई को सुबह बछोड़ा रोड स्थित खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान बाबूलाल पिता कचरूलाल राठौर (42) निवासी धोबी मोहल्ला के रूप में हुई थी। मृतक के सिर और शरीर पर लोहे के एंगल से वार के निशान थे। मौके पर शराब की बोतल और खून से सना लोहे का एंगल भी पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के साथी दीपक (22) निवासी ग्राम बछोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज में दोस्त के साथ दिखा था

पुलिस ने जांच के दौरान क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे पता चला कि 11 जुलाई की रात करीब 9 बजे बाबूलाल और दीपक मुक्ति धाम के पास स्थित शराब दुकान से शराब खरीद कर बाइक पर सवार होकर से बछोड़ा रोड की ओर गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि खेत पर बैठकर शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने पहले बेल्ट से बाबूलाल का गला घोंट दिया। फिर खेत में पड़े लोहे के एंगल से चेहरे पर कई वारकर हत्या कर दी थी। एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

खेत में विवाद के बाद लोहे के एंगल से वार कर हत्या, आरोपी की तलाश

देहात क्षेत्र में देर रात लोहे के एंगल से हमला कर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। खून से सना शव एक खेत में कल सुबह पड़ा मिला। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस को शराब को बोतल भी मिली है। आशंका है कि नशे में हुए किसी विवाद के बाद आरोपी ने हत्या की और भाग गया।

पांच दिन पहले हुई थी हत्या

पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई की सुबह बाबूलाल का शव बछोड़ा रोड पर शमशाद के खेत में पड़ा मिला। मृतक के सिर, चेहरे व शरीर पर लोहे के एंगल से चेहरे पार कई वार के निशान पाए गए। शव के समीप ही मृतक के टूटे हुए दांत के साथ बीड़ी, माचिस और शराब की बोतल भी मिली है।