23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today : 26 मार्च 2021 को इंदौर में सोने के भाव, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Rate in indore Today (26th March 2021): इंदौर में सोने के भाव, 23 कैरेट और 22 कैरेट सोने की यह है कीमत

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Mar 26, 2021

02_gold.png

इंदौर। (Gold Rate in indore) धातुओं की कीमत में तेजी का असर भारत के सराफा बाजार पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को सोने के भाव में आंशिक तेजी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत कम हो गई। यही भाव शुक्रवार को दोपहर तक रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सराफा बाजार इंदौर में सोना-चांदी की कीमतों में मंदी का रुख रहा। यहां ( Gold Rate in indore Today 26th March 2021) सोने के भाव 46360 से 46475 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 65750 से 66100 रुपए किलो के भाव पर आ गई।

इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी (99.50) 46400 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी (एसए) 65875 रुपए प्रति किलो और चांदी का सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।

भोपाल सराफा बाजार की बात करें तो 25 मार्च 2021 को 23 कैरेट सोने का भाव 46,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। जबकि 22 कैरेट सोना 45,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। इसके अलावा चांदी (टंच) 66,000 रुपए प्रति किलो और चांदी (पाट) 66,500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।

भोपाल सराफा बाजार

























ग्राम 22 कैरेट 23 कैरेट
1 ग्राम45474675
8 ग्राम3637637400
10 ग्राम4575046,750

7 माह में 11,400 रुपए कम हुए भाव

सोने के दामों में गिरावट का दौर जारी है। 7 अगस्त 2020 को जेवराती सोने की कीमतें 58 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। अब सात माह बाद मार्च में दाम करीब 11,400 रुपए (प्रति दस ग्राम) घटकर 46,600 रुपए पर पहुंच गए हैं। आगामी सीजन में बाजार में सोने की सामान्य मांग से 20 फीसदी अधिक ग्राहकी देखने को मिलेगी। क्योंकि 1 अप्रैल से सोने पर कस्टम ड्यूटी 12.5 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगी। देश में अभी सोने की कीमतों पर 12.50 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी और 3 फीसदी जीएसटी लगता है। ज्वेलर्स अपनी शर्तों पर मेकिंग चार्ज भी लेते हैं।

ऐसे गिरते गए दाम









































7 अगस्त 202058,000
1 सितंबर 202051,000
2 अक्टूबर 202051,300
4 नवंबर 202052,600
3 दिसंबर 202050,800
4 जनवरी 202152,000
3 फरवरी 202149,800
24 मार्च 202146,600
(दाम प्रति 10 ग्राम)

यह निवेश का अच्छा समय

मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के सचिव संतोष सर्राफ कहते हैं कि बाजार कस्टम ड्यूटी घटने का इंतजार कर रहा है। पिछले दो साल से जबरदस्त रिटर्न देने वाले सोने की चमक साल 2021 में पीकी पड़ गई है। यह निवेश का अच्छा समय है।