बादल के साथ हो सकती है बारिश
वातावरण में नमी बढऩे से शुक्रवार को एमपी के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, सभांवना है कि कई जिलों में ठीक से धूप भी नहीं निकले, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। कहीं कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है।

इस साल जनवरी में मौसम के कई रंग देखने को मिले। बारिश के साथ बर्फीली ठंडी हवाओं ने परेशान किया तो कोहरे में लिपटी सुबह भी लोगों को घरों में दुबकाए रखी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि दिन के औसत तापमान में 2021 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। 9 दिन ऐसे रहे, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। वहीं 16 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जनवरी 2022 को यह सामान्य से 12 डिग्री गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया था। इसी दिन औसत पारा भी सबसे कम 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पिछले साल इसी माह में यह 17.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें :
हाइटेक राइफल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए छत्तीसगढ़ के खूंखार शिकारी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन के औसत तापमान में आई गिरावट से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ के साथ लगातार प्रेरित प्रतिचक्रवात का बनना व बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में बन रहे सिस्टम से लगातार नमी मिलना और हवाओं का पेटर्न उत्तर-पूर्वी बने रहना है।