5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले पुजारी के सपने में आए, फिर धरती फाड़ कर निकले हनुमान जी, देखें वीडियो

MP News : पुजारी के सपने में आकर हनुमान जी ने आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए पुजारी ने आसपास के लोगों की मदद लेकर बताई जगह पर खुदाई शुरू की। जिसमें 5 से 7 फीट की खुदाई करने के बाद 3 फीट की हनुमान जी की मुर्ति निकली है।

less than 1 minute read
Google source verification
hanumanji

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुजारी के सपने में हनुमान जी ने आदेश दिया था। जिसमें कहा कि खाली जमीन के अंदर से मूर्ति निकालकर स्थापित की जाए। जिसके बाद आसपास के लोगों के मदद लेकर पुजारी ने सपने में बताई गई जगह पर 5 से 7 फीट तक खुदाई की। जिसके बाद करीब 3 फीट के हनुमानजी की मूर्ति निकली।


यह मामला शहर के एयरपोर्ट रोड के पास मारवाड़ी अग्रवाल कॉलोनी का है। जहां कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा कॉलोनी को अवैध बताते हुए कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर भी पहुंची थी। जिसके बाद नगर निगम को कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। अब हनुमान जी की मूर्ति मिलने से यह कॉलोनी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां रहने वाले एक पुजारी को सपने में हनुमान जी का आदेश आया था। इसके बाद आदेश का पालन करते जब खुदाई की गई तो हनुमान जी लगभग 3 फीट ऊंची मूर्ति निकली।


जैसे ही मूर्ति निकलने की खबर फैली है। वैसे ही आसपास के भक्तों का तांता लग गया है। अभी अस्थाई रूप से चबूतरा बनाया गया है। जहां चारों तरफ से कपड़े से मंदिर बनाया गया है। यहां पर कुछ दिनों बाद भव्य मंदिर बनाने की तैयारी है।