
hardik patel
इंदौर. विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। 14 अक्टूबर से मध्यप्रदेश में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा के खिलाफ उपवास रख विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। 21 अक्टूबर को हार्दिक इंदौर में उपवास रख किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक पटेल किसानों की समस्या और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अभियान प्रारंभ करने जा रहे हैं। 20 अक्टूबर को उज्जैन से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में उपवास रख धरना प्रदर्शन करेंगे। 14 अक्टूबर को इंदौर में किसान क्रांति सेना के बैनर तले बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। हार्दिक 20 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद नलखेड़ा में मां बगुलामुखी के दर्शन करेंगे। नलखेड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर में महादेव के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम इंदौर जिले के गवली पलासिया में दलित व्यक्ति के निवास पर करेंगे। पटेल 21 अक्टूबर को इंदौर में एक दिवसीय धरना और उपवास करेंगे। उपवास पर किसान और युवा भी बड़ी तादाद में उनके साथ बैठेंगे।
Published on:
07 Oct 2018 03:35 pm
