5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉम्बे की बालिका के सीने में धड़क रहा एमपी के किसान का दिल

शरीर के अंग जैसे लंग्स, दोनों किडनियां, आंखे और लीवर सहित त्वचा से भी कई लोगों को नया जीवन मिला है.

2 min read
Google source verification
Heart of MP farmer's heart beating in Bombay girl's chest

इंदौर. बॉम्बे की बालिका के सीने में धड़क रहा किसान का दिल, सुनने में यह बात कितनी अजीब लग रही है। लेकिन यही सच है। दरअसल मध्यप्रदेश में एक किसान के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने कई लोगों को जीवन दान दिया है, क्योंकि उसके शरीर के अंगों से कई लोगों की दुनिया रोशन हो गई है।


जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में एक किसान का ब्रेन डेड हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने इस किसान के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को दान कर दिया। जिससे करीब पांच लोगों को नया जीवन मिला है, जिसमें बॉम्बे में निवासरत महज 5 साल की बालिका को हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया, वहीं शरीर के अन्य अंग जैसे लंग्स, दोनों किडनियां, आंखे और लीवर सहित त्वचा से भी कई लोगों को नया जीवन मिला है, क्योंकि आंखें मिलने के बाद उनके जीवन में रोशनी आ गई, इस प्रकार जैसे ही किसान के अंगों को दान किया गया, तुरंत सभी अंगों को संबंधित अस्पतालों मेंं पहुंचा दिया गया, जहां एडमिट उन लोगों को जीवनदान मिला, जो जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। उन लोगों के शरीर में इन अंगों को ट्रांसप्लांट भी कर दिया है।

यह था मामला

मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव पिपलिया बागली निवासी खुमसिंह सोलंकी (40) 28 नवम्बर को सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे, इस कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां दूसरे ही दिन चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, इसके बाद मुस्कान के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य, डॉ. रेणु जयसिंघानी, राजेंद्र माखीजा, लक्की खत्री ने उनके परिजनों व चिकित्सकों के बीच समन्वय स्थापित करते किया, तो किसान के परिजन उनके सभी महत्वपूर्ण आर्गन्स डोनेट करने करने के लिए सहमत हुए, जिसके बाद 30 नवंबर को फिर एक बार चेक करने के बाद उनके शरीर के इन अंगों को डोनेट किया गया।

चार कोरिडोर बनाकर पहुंचाए अंग
किसान के इन महत्वपूर्ण अंगों को लेने के लिए लंग्स के लिए हैदराबाद से डॉ. प्रेम अनंत, डॉ. उन्मिल शाह सहित पांच डॉक्टरों की टीम बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंची। वहीं हार्ट के लिए मुंबई से डॉ. संदीप सिन्हा सहित चार लोगों की टीम सुबह इंदौर पहुंची। इस प्रकार बॉम्बे हॉस्पिटल से केआईएमएस हॉस्पिटल हैदराबाद, एचएन रिलायंस हॉस्पिटल मुंबई, चोइथराम हॉस्पिटल व शेल्बी हॉस्पिटल के लिए 4 ग्रीन कॉरिडोर बनाकर आगे की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बताया जाता है कि जिस बच्ची के सीने में दिल प्रत्यारोपित किया गया वह जन्म से ही हार्ट से संबंधित समस्या से पीडि़त थी, वह पिछले कई दिनों से आईसीयू में एडमिट थी और इस किसान का हार्ट भी मैच हो गया, इस कारण उसे नया जीवन मिल गया।