16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HONEY TRAP : घर के सामने रहने वाले कारोबारी को हुस्न के जाल में फंसाया, 30 लाख की डिमांड

HONEY TRAP : फोटो और सोशल चैटिंग को वायरल करने की धमकी देकर महिला कारोबारी से कर रही 30 लाख रुपए की डिमांड, कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत।

2 min read
Google source verification
indore.jpg

HONEY TRAP : इंदौर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है यहां एक महिला ने एक कारोबारी को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और अब उससे 30 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। कारोबारी पहले भी उसे काफी पैसा दे चुका है लेकिन इसके बावजूद महिला अब 30 लाख रुपए मांग रही है जिससे परेशान कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पता चला है कि महिला पहले कारोबारी पर मामला भी दर्ज करा चुकी है जिसमें कारोबारी को जमानत करानी पड़ी थी और अब कारोबारी व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी रही है।

हुस्न के जाल में फंसाया
जानकारी के मुताबिक मामला शहर के लसूड़िया थाना इलाके का है जहां रहन वाले एक कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो दो बच्चों का पिता है। घर के सामने ही रहने वाली महिला नेहा (बदला हुआ नाम) ने पहले तो उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया और फिर फोटो और सोशल मीडिया चैटिंग को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। नेहा उससे 30 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।

यह भी पढ़ें- दो बच्चों की मां के इश्क में 22 साल के युवक को गंवानी पड़ी जान, 5 दिन बाद मिली लाश

महिला दर्ज करा चुकी है पहले शिकायत
पुलिस ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया गया है। महिला नेहा (बदला हुआ नाम) पहले भी कारोबारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा चुकी है और उससे पैसे ऐंठ चुकी है। तब महिला की शिकायत के कारण कारोबारी को अग्रिम जमानत करानी पड़ी थी। अब कारोबारी ने शिकायत की है कि नेहा उससे 30 लाख रुपए की डिमांड कर रही है और पैसे न देने पर उसे बदनाम करने के साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रही है। जांच के बाद अवैध वसूली और सेक्सटॉर्जन की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

देखें वीडियो- भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भिड़े भाजपा नेता