2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : कितने मरीज देखे याद भी नहीं, पीएम की वजह से मिला पद्मश्री

डॉ. हार्डिया ने साझा किए अनुभव
less than 1 minute read
Google source verification
dr. ps hardiya

VIDEO : कितने मरीज देखे याद भी नहीं, पीएम की वजह से मिला पद्मश्री


इंदौर. ख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. पीएस हार्डिया को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अलंकरण सम्मान देने की घोषणा हुई है। डॉ. हार्डिया ने बुधवार को प्रेस क्लब में अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा, 50 साल से ज्यादा के कॅरियर में मैंने कितने मरीजों का इलाज किया है यह तो मुझे याद नहीं है। हां, हजारों हजार गरीब मरीज या छोटे बच्चों से फीस नहीं लेता हूं। मैं अपना कार्य करता रहा। देश-विदेश तक शनिवार-रविवार को फ्री कैम्प करता रहा हूं। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता रहा है, पर मैं खुद मरीजों की सेवा मां समान करने का प्रयास करता रहा हूं। मेरे पिता ने 1950 में सिखाया था कि मरीज डॉक्टर के लिए क्या होता है। उन्होंने कहा था, जिस तरह मां बच्चों के लिए मन में जो भाव रखती है, वही भाव मरीजों के लिए डॉक्टर के मन में होना चाहिए। 15 साल से पद्मश्री के लिए नाम चल रहा था, अब पीएम मोदी के आने से यह पुरस्कार मिला है, क्योंकि वह ईमानदारी से काम करने वालों का सम्मान करते हैं। मेरे परिवार, बेटे डॉ. राजीव हार्डिया और अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से पूरा सहयोग मिलता रहा है, इसी कारण समाजसेवा का कार्य कर पाता हूं।