2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी पोर्न फिल्में दिखाकर पति उसी तरह संबंध बनाने को करता था मजबूर, पत्नी ने दिखाई हिम्मत और…

पत्नी के मना करने के बावजूद उसने कई बार जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। पति की हरकत से पीडि़ता परेशान रहने लगी।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Aug 01, 2019

indore

विदेशी पोर्न फिल्में दिखाकर पति उसी तरह संबंध बनाने को करता था मजबूर, पत्नी ने दिखाई हिम्मत और...

इंदौर. अपनी पत्नी को गंदी पोर्न फिल्म दिखाकर उसी तरह संबंध बनाने के लिए विवश करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पति की आदत से परेशान होकर पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने मामले की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग से करवाई, जिसमें आरोप सही निकले। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया।

must read : तीन लाख की रिश्वत लेते धराया कार्यपालन यंत्री, रोते-रोते हुआ बेहोश, बोला- आत्महत्या कर लूंगा

पीडि़ता के वकील के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2018 में सूर्यदेव नगर निवासी युवक से हुई थी। युवक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने युवती को 5 लाख रुपए दहेज में लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर पति भी उसके साथ हैवानियत पर उतारू था। वह पीडि़ता को विदेशी पोर्न फिल्में दिखाकर उसी तरह से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पत्नी के मना करने के बावजूद उसने कई बार जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। पति की हरकत से पीडि़ता परेशान रहने लगी। उसने हिम्मत करके महिला थाने पर शिकायत की। महिला थाना ने उसके पति को समझाइश देकर दोनों की सुलह करवा दी, लेकिन पति की हरकत फिर भी बंद नहीं हुई। लोकलाज के डर से पीडि़ता ने यह बात किसी को नहीं बताई थी।

must read : फ्लैट में घुस भाई से बोला शराबी SI - तेरी बहन से संबंध बनाने दे नहीं तो छह की छह उतार दूंगा

एसएसपी के सेमिनार के बाद हिम्मत की और पहुंच गई पुलिस के पास

7 जुलाई 2019 को इंदौर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने एक सेमिनार में शिरकत की थी। इसमें उन्होंने महिलाओं को अत्याचारों का विरोध करने की सलाह दी थी। साथ ही महिलाओं के कई अधिकारों पर भी बात की। एसएसपी की बातों को सुनकर युवती ने हिम्मत जुटाई और पति के खिलाफ कनाडिय़ा थाने में केस दर्ज कराया। साथ ही अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर जिला न्यायालय में याचिका लगाई। कोर्ट ने मामले की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंप दी। इसके बाद मामले में कोर्ट ने 7 सितंबर को आरोपी पति व अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है।